मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

डीएम ने तत्काल कार्यवाही करने का दिया भरोसा 

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी के गोद लिये गांव रावल और चन्द्रावली मंदिर के मध्य पिछले दस दिनों से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन हो रहा है। इस सब से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त को इस बारे में शिकायत की गयी है। ग्रामीण लोगों और क्षेत्र के पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा ने बताया कि पिछले दस दिनों से बड़े पैमाने पर चार जेसीबी लगाकर मिट्टी का खनन हो रहा है। इसकी जानकारी खनिज विभाग के लोगों, तहसीलदार और परगना अधिकारी को होने के बाद भी खनन का काम जोरों से चल रहा है जिससे जहां लाखों का राजस्व (रॉयल्टी) का नुकसान हो रहा है वहीं इस सब से खेत और ग्रामीणों की परेशानी भी बढ रही है। बताते हैं कि चार जेसीबी लगाकर खनन हो रहा है जिसका ठेका किसी गुर्जर और यादव को दिया गया है। अवैध रूप से हो रहे खनन से फसलें और जलवायु भी प्रवाभित होगी। इस चिंता में ग्रामीण इलाके की पुलिस और राजस्व विभाग को भी सूचित कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हीं की मिलीभगत से यह सब काम हो रहा है। लाखों रूपये की मिट्टी खोदी जा चुकी है। आज जब इसकी सूचना डीएम राजेश कुमार और एडीएम वित्त एवं राजस्व को दी गयी तो उन्होंने इस पर तत्काल कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti