मिठाई विक्रेता को गाड़ी में डालकर ले जाना राजस्थान पुलिस को पड़ा भारी

वृन्दावन। छटीकरा चैराहे पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब हूटर हाॅर्न लगी गाड़ी में आये लोगों ने एक मिठाई विक्रेता को उठा लिया और गाड़ी में डालकर चल दिये। पूरे क्षेत्र में हंड़कंप मचा। पुलिस के कान खड़े हुए और वायरलैस पर मैसेज के चलते हाईवे थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी और इस गाड़ी को रूकवा लिया। गाड़ी में राजस्थान पुलिस की टीम थी। वृन्दावन पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक आज छटीकरा पर आरजे 05 क्यू 4787 नंबर की इनोवा आकर रूकी और उसमें से उतरे कुछ लोगों ने मिठाई विक्रेता अशोक पुत्र गिर्राज मिठाई विक्रेता को उठाकर ले गये तभी पुलिस भी पंहुच गयी और वायरलैस से सूचना सभी थाने चैकियों को दी गयी। हाईवे थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान इस गाड़ी को रोक लिया तब जाकर पता चला कि इनोवा में सवार सभी लोग राजस्थान पुलिस के थे। बिना इलाका पुलिस को सूचना दिये किसी व्यक्ति को जबरन उठाने का मामला अपराध की श्रेणी में आता है। इसी कारण अब वृन्दावन पुलिस राजस्थान पुलिस को सबक सिखाना चाहती है। उसने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की वरिष्ठ अधिकारियों से कही है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti