भूत के साथ सुहागरात निर्देशक प्रमोद राव शिरभाते की
'ग्रीनचिल्ली मूवी इंटरनेशनल' के बैनर तले बनी फिल्म," मिड नाईट १२ ओ क्लॉक- ए हॉरर लव स्टोरी" के लेखक-निर्देशक प्रमोद राव शिरभाते हैं। इसकी शूटिंग पूरी हो गई है और पोस्ट प्रोडक्शन शुरू है। इसमें गायक शान, जावेद अली, ममता शर्मा, अमित कुमार इत्यादि के मधुर स्वर में गाने रिकॉर्ड किया गया है। यह एक संगीतमय हॉरर लव स्टोरी है। जिसमे हर प्रकार के फ़िल्मी मसाले का समावेश किया गया है। यह फिल्म हिंदी और मराठी दोनों भाषा में बनी है। हिंदी फिल्म में अभिषेक चौहान और रोहित राजपूत मुख्या भूमिका में है। जबकि मराठी फिल्म में अभिषेक चौहान और मराठी के नृत्य निर्देशक, हीरो अजीत गड़े मुख्या भूमिका में हैं।
इसमें एक आत्मा की शादी एक लड़की से हो जाती है और वह उस लड़की के साथ सुहागरात मनाता है। और जिसके बाद घर में अजीबो गरीब घटनाये होने लगती है।निर्देशक प्रमोद राव शिरभाते कहते है," यह लोगों को काफी पसंद आएगी। इसमे एक लड़की के साथ भूत का प्यार, सुहागरात और उसके साथ होने वाले हादसे को देखकर दर्शक दंग रह जायेंगे। शायद ही ऐसी फिल्म लोगों ने आज तक देखा था।"
इसमें मुख्या कलाकार डॉ. राजेश बक्शी, अभिषेक चौहान,अजीत गड़े,रोहित राजपूत, श्लेषा मिश्रा इत्यादि है। जोकि सितम्बर २०१५ में रिलीज़ होगी।





