मिशन इन्द्र धनुष योजना के सफल संचालन हेतु आयोजित की विशेष कार्यशाला

मिशन इन्द्र धनुष योजना की कार्यशाला में प्रतिभाग करते अधिकारीगण

मथुरा। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत मातृ एवं शिशु संरक्षण कार्यक्रम मिशन इन्द्र धनुष योजना के सफल संचालन के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रदेश के 44 जनपदों में चलाये जाने की योजना है। इस कार्यक्रम में ईट-भटट्ों तथा निर्माण कार्य में छूटे हुए स्थानों पर पाये गये बच्चों का टीकाकरण कर लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त कार्यक्रम 07 अपै्रल से 14 अपै्रल तक प्रतिदिन यह कार्यक्रम चलाया जायेगा ताकि बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें जान लेवा बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा यूनीसेफ द्वारा सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर डा0 दिलीप सिंह, डा0 सज्जन कुमार सहित स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुडे़ सभी चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti