मीडिया के बनाये प्रधानमंत्री ने दो साल में भी जनहित के काम नहीं किये: पारसनाथ यादव

पत्रकारों से बात करते हुए उप्र के आरईएस मंत्री पारसनाथ यादव के साथ जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता नौहवार व अन्य।जिला सहकारी बैंक के चेयमैन जगदीश नौहवार के आवास पर केबिनेट मंत्री हुए पत्रकारों से मुखातिब

मथुरा। प्रदेश के आरईएस मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय नेता पारसनाथ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मीडिया के द्वारा बनाये गये प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने दो वर्ष के कार्यकाल बीत जाने के बाद भी जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया है। सपा ने चुनावों के समय जो वायदे किये थे वो पूरे किये जा रहे हैं। २०१६ तक गांवों व शहरों में २४ घण्टे बिजली दी जायेगी। 

आरईएस मंत्री पारसनाथ यादव आज मथुरा में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व मांट विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश नौहवार के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार के निर्देश पर हर विभाग काम कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़कों को लेकर सरकार विशेष काम कर रही है। समाजवाद लोकतंत्र की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी अभी से ऐसे प्रत्याशियों की घोषणा कर रही जो जनता से सीधा संवाद रखते हैं और समाजसेवी की भूमिका में हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसे ही हमारे जगदीश नौहवार सहाब हैं जिन्हें इस जिले की मांट विधानसभा से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इन्होंने बैंक का चेयरमैन रहते जनता के बीच अच्छा कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि इनकी धर्मपत्नी सुनीता नौहवार हाल ही में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। 

श्री यादव ने कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि उप्र देश का सबसे बडा राज्य है, फिर भी सपा सरकार द्वारा कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरी तरह काम किया जा रहा है। उप्र की अन्य प्रांतों से तुलना की जाये तो उप्र की कानून व्यवस्था ठीक है। फिर भी कोई अधिकारी, कर्मचारी तथा अराजक तत्व कानून का उल्लंघन करेगे तो सरकार उनके खिलाफ कठोर कदम उठायेगी। उन्होंन ठा०अमर सिंह के सपा में शामिल होने पर कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे सर्वमान्य नेता हैं और उनका फैसला ही अंतिम फैसला है। इसे सभी स्वीकार करते हैं। 

इस अवसर पर जिला जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन व मांट विधानसभा से सपा प्रत्याशी जगदीश नौहवार, जिला पंचायत सदस्य सुनीता नौहवार, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष रामधन गुर्जर, जिला प्रवक्ता इं.वीरभान सिंह, नीटू चौधरी, योगेश चौधरी, सुभाष जरेलिया आदि अनेक नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मंत्री पारसनाथ का जोशीला स्वागत किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. स्थानीय पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों को जानना बेहद जरूरी

  1. सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...

  1. अनिल माधव दवे : एक ऐसे मंत्री जिन्हें थी पर्यावरण की गहरी समझ




Mediabharti