मथुरा। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशो के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मजिस्ट्रेट विशाल चैहान ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन अनुवीक्षण समिति (एम0सी0एम0सी0) गठन संबंधी पूर्व निर्गत आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के 3.1.7 में दिये गये निर्देशों के क्रम में निम्नानुसार गठन किया है। इस समिति में जिला निर्वाचन अधिकारी मथुरा अध्यक्ष, सहायक रिटर्निंेग आफिसर 83 गोवर्धन सदस्य, एम0के0 शर्मा कार्यक्रम अधिकारी (प्रसार भारतीय) सदस्य, अनन्त स्वरूप देशभक्त वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्र नागरिक सदस्य, तथा अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी मथुरा सदस्य/सचिव बनाया है। उक्त गठित समिति भारत निर्वाचन आयोग के दिये गये निर्देशानुसार लोक सभा समान्य निर्वाचन 2014 के दौरान पेड न्यूज के संबंध में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के 4.11.1 में दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही करेगे।





