मुंबई नें चेन्नई को और सनराइजर्स ने दिल्ली को दी मात

अबुधाबी : आईपीएल मैचों में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला लगातार जारी है मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा कर अपने विजय अभियान को जारी रखा।

 

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मोहित शर्मा (16-4) की शानदार गेंदबाजी के सामने संघर्ष करती नजर आई और फिर टीम निर्धारित 20 ओवर में 141 रन ही बना सकी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के ब्रेंडन मैकुलम की नाबाद 71 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित लक्ष्य 19 ओवरों में 3 विकेट खो कर प्राप्त कर लिया। मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (50) और कोरी एंडरसन (39) रनों की पारी खेली। 

 

एक अन्य मैच में आरोन फिंच और डेविड वार्नर के नाबाद अर्धशतकों की मदद से आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर खड़ा करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली डेयरडेविल्स को चार रन से हराकर आईपीएल सात में पहली जीत दर्ज की।

 

सनराइजर्स ने फिंच (नाबाद 88) और वार्नर (नाबाद 58) के अर्धशतकों और दोनों के बीच दूसरे विकेट की 128 रन की अटूट साझेदारी की मदद से एक विकेट पर 184 रन बनाए. फिंच ने 53 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के मारे जबकि वार्नर ने 45 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के जड़े।

 

इसके जवाब में दिल्ली की टीम सलामी बल्लेबाजों मुरली विजय (52) और क्विंटन डि काक (48) की उम्दा पारियों के बावजूद चार विकेट पर 180 रन ही बना सकी। मनोज तिवारी (13 गेंद में नाबाद 23) और जेपी डुमिनी (सात गेंद में नाबाद 20) ने सिर्फ 3.1 ओवर में 45 रन की अटूट साझेदारी की लेकिन हार को टाल नहीं सके। हैदराबाद ही यह तीन मैचों में पहली जीत जबकि दिल्ली की चार मैचों में तीसरी हार है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम को विजय और डि काक ने 11.2 ओवर में 99 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti