मुंबई महानगरपालिका के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी

मुंबई।सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारणी के द्वारा बुधवार ०९ सितम्बर 2015 को महाराष्ट्र की ज्वलंत समस्याओं पर और पार्टी प्रचार-प्रसार के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन मुंबई मराठी पत्रकार संघ,मुंबई में किया गया था जोकि सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भरतभाई राठोड,सलाहकार एडवोकेट शशिकांत दुबे, मीडिया प्रभारी दिलीपभाई पटेल और पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और तमाम मीडिया के लोग उपस्थित थे। जिसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख ने मीडिया का आभार व्यक्त किया। 

 सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख

ने कहा," हम पिछले आठ वर्षों से पार्टी को आज इस मुकाम पर पंहुचा दिया है कि अब हम लोग देश की जनता के लिए हर काम कर सकते हैं।हम लोग लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारधारा द्वारा समाज में एक नया परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे है।"

 

 महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष भरतभाई राठोड ने कहा है,"देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी बड़ी समस्या है और साथ में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या बहुत ही दर्दनाक समस्या है। सभी को कम करना जरुरी है। हमारी पार्टी मुंबई महानगरपालिका के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए मीडिया और जनता का सहयोग जरुरी है। हम इस चुनाव में युवा लोगों को मौका देंगे। हम हार्दिक पटेल का अभिनन्दन करते है क्यूकि उन्होने एक समाज को एकत्रत कर दिया। जोकि तारीफे काबिल है।उसी तरह हम लोग पूरे महाराष्ट्र की जनता को एकत्र करके महाराष्ट्र का और पूरे देश का विकास करना चाहते हैं। लेकिन गांधीवाद तरीके से यह काम करना चाहते हैं। "

  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख ने कहा," पार्टी गुजरात में काफी अच्छा काम किया है।महाराष्ट्र में हमारा काफी प्रचार और प्रसार हुआ है और हम इस काबिल हो गए है कि महाराष्ट्र में किसानों के लिए और जनता के लिए उनके हक़ के लिए लड़ने को तैयार हैं। हम अभी तक संगठन को मज़बूत कर रहे थे और अब हम लोगों की भलाई कर सकते है।"                     

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti