मुआवजा वितरण में राजनीति न हो- श्रीकांत शर्मा

गोवर्धन के गांवों में किसानों का हाल जानने पहुंचे भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा एवं अन्य

किसानो के मुआवजे में 75 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार की

कोई पात्र मुआवजे से वंचित न रहे, मृतको को भी मिले मुआवजा- श्रीकांत शर्मा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी किसानो को हरसम्भव मदद दिलाने के लिए गाव गांव सक्रिय है भजपा के सभी नेता व् कार्यकर्ता गावो में किसानो के संपर्क में रहकर मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे है आज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अध्यक्ष डी0पी0 गोयल के साथ गोवाधर््न विधान सभा के नीमगांव, कुंजेरा, पलसो, मलसराय आदि गावो का सघन दौरा किया व् पीडि़त किसानो से मिले उन्हें विश्वास व् भरोसा दिलाया की केंद्र की सरकार पूरी तरह से किसानो के साथ है किसानो के हित मे प्रत्येक आवश्यक कदम उठाया जायेगा इस अवसर पर किसानो के वीच उन्होंने कहा कि आज केंद्र में किसानो गरीबो के हित की सरकार आसीन है प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्री व् भाजपा पदाधिकारी किसानो व् गरीबो के परिवार का प्रतिनिधित्व करते है सभी किसानो की मुश्किलो से वाकिफ है और किसानो के इस संकट में पूर्ण रूप से किसानो के साथ खड़े है भाजपा प्रत्येक पल किसानो के हित में काम कर रही है व् पर्याप्त धनराशि निर्गत कर रही है मुआवजा राशि में 75 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार का है और मोदी जी ने मुआवजा मानक 50 प्रतिशत से घटा कर पूर्व में 33 प्रतिशत कर के मुआवजा डेढ गुना कर दिया है और शीघ्र ही बीमा कम्पनियो को भी केंद्र सरकार निर्देश जारी करके पीडि़त किसानो व् मृत किसानो को फसल बीमा योजना का लाभ देने को कहेगी व् किसान फसली ऋण की ब्याज घटवाने या माफ कराने का भी गम्भीर प्रयास किया जायेगा। श्रीकांत शर्मा ने किसानो का आह्वान किया की आप किसी के बहकावे में ना आये कांगेस सहित जो दल सपा बसपा लोकदल आदि 60 वर्ष तक किसानो को लूटते रहे आज किसानो के हिमायती बन रहे है जबकि वास्तविकता में भाजपा व् मोदी जी ही किसानो के सच्चे हितैसी है मुआवजा देने में हो रही देरी व् राजनितिक प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश सरकार को सुझाव दिया की बर्बाद किसानो के जख्मो पर राजनीती न करे किसानो को मुआवजे की आवश्यकता है मुआवजा से राहत मिलेगी राजनीतीक आधार पर मुआवजा वितरण व् अनावश्यक प्रक्रियागत देरी उचित नही है मुआवजा शीघ्र वितरण केंद्र सरकार की प्राथमिकता है प्रदेश सरकार को भी मुआवजा वितरण प्राथमिकता रखना चाहिए श्रीकांत शर्मा ने खेतो में जाकर व् किसानो से बातचीत करके हालचाल जाने। इस दौरे में डीपी गोयल ओमप्रकाश सिंह, ज्ञानेन्द्र राणा, रामकिशन पाठक, भरत सिंह, श्याम सुन्दर उपाध्याय, मेघश्याम सिंह सीयाराम शर्मा, हरिओम शर्मा सुशिल अग्रवाल, पवन हिंडोल माधव पुलकित, श्याम अग्रवाल, जुगल पटेल, नवनीत, महेंद्र सिंह, परशुराम, भूदेव, दाऊदयाल, हरी सिंह, गोपाल बंगाली, रमन लाल, कमल सिंह, हुकमचंद, रमेश चंद राजपत, विज्जी, सुन्दर, राजू, धर्मेश शर्मा, सीताराम प्रधान आदि शामिल थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर




Mediabharti