मुआवजे के आश्वासन पर टला आत्मदाह

तहसीलदार मांट को ज्ञापन देते हुए किसान चैधरी रामबाबू कटैलिया व अन्य।

नौहझील में मंगलवार को बाजना तिराहे पर चक्का जाम करते लोग 

मथुरा। बेमौसम बरसात और भारी ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा और बिजली न मिलने पर किसानों ने मंगलवार को कस्बा नौहझील के  बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। गत 11 अगस्त को नौहझील के पांच किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मगंलवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। कस्बा निवासी समाजसेवी तोताराम अग्रवाल के नेतृत्व में किसानों ने बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। सुबह 8 बजे बाजना, शेरगढ़ व राया के लिए जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया। जाम के दौरान कस्बा का बाजार भी बंद रहा। जाम में आत्मदाह की चेतावनी देने वाले किसान ओमप्रकाश पाठक, हरीशचदं पाठक, वीरी सिंह, यादराम चैधरी, रामस्वरूप मिश्रा भी मौजूद रहे। चक्का जाम में पहुंचे किसान नेता चै. रामबाबू कटैलिया ने किसानों को सम्बोधित करते हिए कहा कि किसानों की दुर्दशा के राज्य सरकार और केन्द्र सरकार दोनों ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को केन्द्र सरकार से सहयोग न मिलने का बहाना बनाकर किसानों को मुआवजा देना नहीं चाहती है। तो वहीं केन्द्र सरकार को किसान की कोई चितां ही नहीं है। धरने को सम्बोधित करते हुए एलडीबी चैयरमेन भगवती प्रसाद ने कहा कि ऐसी सरकारों को धिक्कार है जिनके शासनकाल में अन्नदाता को बिजली, पानी व सडक जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए आत्मदाह करने को मजबूर होना पड रहा है। चक्का जाम के दौरान जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी, सर्वदलीय संघर्ष समिति के युवा सगंठन के अध्यक्ष मनीष जिंदल, सुभाष चैधरी, छेदालाल पाठक, शोभित चैधरी, होरीलाल पाठक, रिजवान कुरैशी, गोपाल चैधरी आदि मौजूद रहे। इस दौरान कॉफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। थानाध्यक्ष नौहझील प्रेमचंद यादव, प्रभारी कोतवाली सुरीर के अलावा मांट, शेरगढ व राया थानों का पुलिस बल, पीएसी, फायर ब्रिगेड के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद रही। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मांट द्वारा शीघ्र ही मुआवजे की रकम दिलवाने के आश्वासन पर किसानों व व्यापारियों ने प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. नोटबंदी को लेकर प्रदीप चैधरी ने साधा भाजपा पर निशाना

  1. सपा किसान दिवस के रूप में मनायेगी चैधरी साहब का जन्मदिन

  1. चैधरी चरणसिंह का जन्मदिन कल मनायेगें




Mediabharti