मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी रोडवेज बसों में विधवाओं को फ्री यात्रा की सौगात

    

वृंदावन में विधवा महिलाओं से मिले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

जतीपुरा में रुद्रकुण्ड का किया लोकार्पण, मथुरा में राजकीय संग्रहालय भी देखा

गोवर्धन में रूद्रकुण्ड में पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री

मेधावी छात्राओ को लैपटाप प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री

इस्काॅन मंदिर में निराश्रित नारियो को साडी भेट करते मुख्यमंत्री

मथुरा में रेडियो टैक्सी योजना का उद्घाटन करते हुए मुंख्यमंत्री

राजकीय संग्रहालय मथुरा का अवलोकन करते हुए मुंख्यमंत्री

विकास कार्य व योजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए मुंख्यमंत्री

मथुरा। सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने मथुरा दौरे के दौरान वृंदावन में विधवा महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा करने की सौगात दी है जिसके तहत विधवा महिलाएं रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके साथ ही वृंदावन में जिन आश्रय सदनों में विधवा महिलाएं रह रही हैं उनकी देखरेख और मरम्मत के लिए भी मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि देने की घोषणा की है। वृंदावन में इस्काॅन मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री शहर के विभिन्न आश्रय सदनों से आई विधवा महिलाओं से मिले और साडि़यां बांटने के साथ ही ये घोषणाएं कीं। इसके साथ ही सीएम ने मथुरा के लिए कई और महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मथुरा के गिरिराज धाम गोवर्धन में धार्मिक महत्व के रूद्रकुण्ड का विधिवत लोकार्पण किया। यहां उन्होंने गिरिराज परिक्रमा मार्ग में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एंव टैªफिक को नियंत्रित करने हेतु गिरिराज जी के चारों ओर परिक्रमा मार्ग का निर्माण, ब्रज क्षेत्र में आने वाले तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए कोसी से नन्दगांव, बरसाना, गोवर्धन, सौंख होते हुए मथुरा तक तथा मथुरा राया मार्ग को यमुना एक्सपे्रस वे के लिये फोर लेन, कोसी नन्दगाव मार्ग से कोकिलावन पहुॅच मार्ग को फोर लेन, तीर्थ यात्रियों व पर्यटको की सुविधा एवं सहायता हेतु पर्यटक पुलिस का गठन तथा मथुरा गोवर्धन मार्ग को आबादी क्षेत्र में नालों सहित फोर लेन कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर मथुरा वृन्दावन के विकास के लिए इस क्षेत्र के लोगो ने सरकार से सहयोग की अपेक्षा की थी, जिसे इस सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि यह पौराणिक पुण्य स्थल है जहां न केवल अपनी बल्कि प्रदेश और देश की समूचे विश्व में उज्जवल छवि बनेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास अभी दो साल का समय और है, यहां के सौन्दर्र्यीकरण और विकास के लिए धन की कोई कमी आडे नही आने दी जायेगी। श्री यादव ने  धर्म के नाम पर राजनैतिक लाभ लेने वाले लोगो से सावधान रहने के लिए लोगो से अपील की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इण्टर के 10-10 मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटाप वितरण करके उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की। इस मौके पर प्रदेश के राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने इन घोषणाओं को जनोपयोगी बताया। मुख्यमंत्री श्री यादव ने वृन्दावन के इस्कान मंदिर में 12 निराश्रित महिलाओं को साडी भेंट की। उन्होंने वृन्दावन में निराश्रित महिलाओं के आश्रम में पेयजल, विद्युतीकरण की व्यवस्था, यू0पी0 रोडवेज की बसो में मुफ्त यात्रा, एक एम्बुलेन्स की व्यवस्था के अलावा आश्रम हेतु एक करोड रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने इस्कान संस्था के कार्यो की मुक्तकंठ प्रशंसा की। उन्होंने इस मौके पर इस्कान गुरूकुल में शिक्षा दी़क्षा ग्रहण करने वाले छात्रो को बधाई दी। उन्होंने मथुरा वृन्दावन में तीर्थयात्रियो, पर्यटको की सुविधा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली और सुन्दर सडकों का निर्माण कराने के लिए मण्डलायुक्त तथा मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को निर्देश दिये। इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष पंच गौर प्रभू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। श्री यादव ने मथुरा में राजकीय संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेडियो टैक्सी योजना के तहत 10 सुसज्जित टैक्सियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर राधाकुण्ड में 88.28लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन सुविधा केन्द्र, वृन्दावन में 15 करोड 3 लाख रूपये लागत से बनने वाली मल्टीलेबिल पार्किंग, 4 करोड 83 लाख रूपये की लागत से बनने वाले मुक्ताकाशीय रंगमंच आडिटोरियम, जतीपुरा गोवर्धन में 77.43 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन सुविधा केन्द्र का शिलान्यास तथा 3 करोड 63 लाख रूपये की लागत से तैयार सदर तहसील अनावासीय भवन, 14.56 लाख रूपये की लागत से गोवर्धन में तैयार वाटर एटीएम का शिलालेख का अनावरण कर के लोकार्पण किया। उन्होंने राजकीय संग्रहालय का भी अवलोकन किया, इस मौके पर उ0प्र0 संग्रहालय निदेशालय के निदेशक डा0 ए0के0 पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें संग्रहालय के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री के आगमन पर मण्डलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीआईजी लक्ष्मी सिंह, परिवहन आयुक्त के0 रविन्द्र नायक, जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह ने उनका स्वागत कर अगवानी की। समाजवादी पार्टी के भी वरिष्ठ नेतागण इस मौके पर उपस्थित रह

मुख्यमंत्री द्वारा मथुरा भ्रमण के दौरान की गयी घोषणाऐं 

बुधवार को अपने मथुरा दौरे के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने 25 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से जनपद भर में कराए जा रहे तमाम विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही सिंचाई आदि की कई घोषणाऐं भी की। जिसके तहत उन्होंने ब्रज गंगा पे्राजेक्ट के तहत पर्यटन को बढावा देने, सिंचाई जल तथा पेयजल की व्यवस्था के लिए शाहपुर में यमुना नदी पर बैराज बनाकर यमुना का पानी आगरा कैनाल में डालने, गंगा का पानी मांट ब्रांच, हाथरस फीडर से भुरेका एवं हरनौल स्केप से यमुना में डालने की कार्ययोजना की मंजूरी की घोषणा की। उन्होंने वृन्दावन में निराश्रित महिलाओं हेतु आश्रमों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था तथा एक करोड रूपये की आर्थिक मदद, एक एम्बुलेन्स तथा यू0पी0 रोडवेज की बसो में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दिये जाने की घोषणा की। श्री यादव ने इस मौके पर मथुरा में रेडियो टैक्सी योजना का शुभारम्भ तथा करीब 25 करोड 30 लाख रूपये की लागत से जतीपुरा गोवर्धन, राधाकुण्ड में जन सुविधा केन्द्र, वृन्दावन में मल्टीलेबिल पार्किंग, मुक्ताकाशीय रंगमंच आॅडिटोरियम का शिलान्यास तथा सदर तहसील तथा वाटर एटीएम गोवर्धन का लोकार्पण किया।

तहसील की घोषणा पर झूमे ब्रजवासी

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गोवर्धन तहसील की घोषणा किये जाने पर गोवर्धन तहसील संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन प्रकाश कौशिक ने उन्हें उनके यहां आगमन पर आभार पत्र सौंपा। श्री यादव ने इस मौके पर तहसील निर्माण की अधूरी बाकी पड़ी प्रक्रिया को भी आगामी मंगलवार में कैबिनेट की बैठक में पास कराने की घोषणा कर दी। मुंख्यमंत्री की इस लोकलुभावन घोषणा को सुनते ही कुण्ड के चारों ओर मौजूद श्रोता और दर्शकगणो ने गिरिराज महाराज की जयकारों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti