कलेक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों को विकास कार्यों के लिए निर्देशित करते प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग किशन सिंह अटोरिया
खराब सड़कों पर प्रमुख सचिव हुए नाराज
मथुरा। प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी किशन सिंह अटोरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्यों में तेजी लायी जाये तथा कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाय। अटोरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।
गोवर्धन कच्ची परिक्रमा मार्ग के चैड़ीकरण के सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि 7.5 किमी मार्ग के चैड़ीकरण कार्य को पूरा कर दिया गया है लेकिन शेष मार्ग में घने पेड़ों की वजह से चैड़ीकरण कार्य कराया जाना सम्भव नहीं है। प्रमुख सचिव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिये कि जिलाधिकारी को स्थिति से अवगत करायंे और समस्या का समाधान कराकर कार्य को तत्काल पूरा करायें। मथुरा-सौख मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे हर हाल में सितम्बर तक पूरा कराने के निर्देश दिये। एक्सपे्रस वे से वृन्दावन बाईपास मार्ग के बारे में बताया गया कि 18 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण न हो पाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा कि आपसी सहमति से अधिग्रहण कार्य को कर लिया जाय और इस कार्य को हर हाल में जून 2016 तक पूरा कराया जाये। मथुरा-सादाबाद मार्ग को प्रथम वरीयता के आधार पर स्वीकृत कराकर तत्काल पूरा कराया जाय।
मथुरा से भरतपुर सम्पर्क मार्ग की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सेतु बन जाने के बावजूद भी सम्पर्क मार्ग की स्थिति सही नहीं है। इस मार्ग को तत्काल सही कराया जाये। लक्ष्मी नगर से मथुरा शहर आने वाले मार्ग के बारे में सेतु निगम के अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि टैªफिक डाइवर्जन न होे पाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी से बात करके टैैªफिक डाईवर्जन कराकर नवम्बर तक हर हाल में इस कार्य को पूरा करायें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण नागेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र कुमार पंाडेय, अपर जिलाधिकारी जयशंकर मिश्रा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, उप जिलाधिकारी मांट अंजनीकुमार सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग मुसर्रत नूर खान, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा. एके बाजपेयी सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार
कोलकाता मेडिकल कॉलेज का दौरा करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे
प्यार का खुमार और ‘श्रवण कुमार’