
आईजी व कमिश्नर ने किया निरीक्षण
मथुरा गोवर्धन वृन्दावन लैण्ड करेगा मुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर
11 मार्च को जतीपुरा रूद्रकुण्ड का लोकार्पण करेगें मुख्यमंत्री
गोवर्धन में रूद्र कुण्ड का निरीक्षण करते कमिश्नर प्रदीप भटनागर आईजी दुर्गाचरण मिश्रा डीएम, एसएसपी आदि
गोवर्धन। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 11 मार्च के आगमन को लेकर सोमवार को कमिश्नर आगरा प्रदीप भटनागर आईजी जोन दुर्गाचरण मिश्रा ने अधीनस्थ अधिकारियों के बडे काफिले के साथ जतीपुरा रूद्रकुण्ड पहुॅच कर लोकार्पण स्थल हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल पर आने जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया और द बृज फाउन्डेशन के सयोजक विनीत नारायण से कार्यक्रम में सामिल होने वाले नेता व व्यक्ति विशेष की जानकारी ली। 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोवर्धन गिरिराज तलहटी स्थित गाॅव जतीपुरा में रूद्र कुण्ड का लोकार्पण करने आ रहे है लेकिन अचानक जनपद के दो तीर्थ स्थल मथुरा म्यूजियम वृन्दावन इस्काॅन मंदिर के कार्यक्रमों की वृद्वि हो जाने से प्रशासन की मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है।
गोवर्धन गिरिराज तलहटी स्थित जतीपुरा में 11 मार्च को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किये जाने वाले रूद्र कुण्ड लोकार्पण को लेकर जहाॅ जनपद मथुरा सहित आगरा मण्डल का प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था तो वही अव मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में वृद्वि हो जाने के कारण जिला प्रशासन चक्करघिन्नी की तरह घूमने लगा है। सोमवार को कमिश्नर आगरा मण्डल प्रदीप भटनागर आईजी जोन दुर्गाचरण मिश्रा जिलाधिकारी मथुरा राजेश कुमार एसएसपी मंजिल सैनी अधीनस्थ अधिकारियों के बडे काफिले के साथ जतीपुरा पहुॅच कर रूद्र कुण्ड का निरीक्षण किया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाॅप्टर 11 मार्च सुवह दस वजे मथुरा पुलिस लाईन लैण्ड करेगा। जहाॅ से मुख्यमत्री म्यूजियम देखेगें। तत्पश्चात मुख्यमंत्री का हैलीकाॅप्टर गोवर्धन जतीपुरा लैण्ड करेगा जहाॅ मुख्यमंत्री रूद्रकुण्ड का लोकार्पण करेगें। तत्पश्चात वृन्दावन इस्काॅन मंदिर पहुचेंगें। वहीं मुख्यमंत्री को बिना गड्डों से गुजराने के लिए जिला प्रशासन ने कसरत करना शुरू कर दिया हैं। जिसके लिए नगर मजिस्टेंªट हेम सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह व पीडब्लूडी के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के गुजरने वाले मार्ग का निरीक्षण किया तथा जहा जहाॅ सडकों पर गड्डे पाये गये उन्हें ठीक कराया जाने के निर्देश दिये गये हैं। जो मुख्यमंत्री के 11 मार्च के आगमन से पहलें ही ठीक कर लिए जायेगे।





