मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचा एक शातिर बदमाश

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचा एक शातिर बदमाशअवैध हथियार और भारी मात्रा मे नशीला पाउडर बरामद

मथुरा । थाना शेरगढ क्षेत्र के अंतर्गत अगरयाला तिराहा से पुलिस ने मुठभेड़ दौरान एक शातिर बदमाश को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे,उसी दौरान अगरयाला तिराहा के पास संदिग्ध परिस्थती मे जा रहे एक व्यक्ति को रूकने के लिए आवाज लगाई तो उसने पुलिस की गाड़ी देखते ही फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश लाखन सिंह उर्फ खलनायक पुत्र हरिओम सिंह निवासी ग्राम अगरयाला थाना शेरगढ को घेराबंदी करके दबोच लिया। पकड़े गए शातिर के पास से एक तमंचा, कारतूस और 750 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti