मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 16 जून को अधिक मास आरम्भ होने एवं 31 जुलाई 2015 को मुडि़या पूर्णिमा गोवर्धन में श्रद्धालुओं की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक 05 जून को सांय 5ः00 बजे तीर्थ विकास ट्रस्ट स्थित गोवर्धन में आयोजित की गयी है। उन्होंने कहा कि सभी सम्बधित विभाग के अधिकारी से निर्धारित तिथि, स्थान व समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।





