मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सम्बन्धिाात सभी अधिकारियों से कहा है कि मुडि़या पूर्णिमा मेला की तैयारियां हर हाल में दो दिन में पूरी कर ली जाय। श्री कुमार ने आज यहंा कलेक्टेªट के सभागार में इस सम्बन्ध में बुलाई गयी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। गोवर्धाान मेला क्षेत्र से आये गणमान्य व्यक्तियों ने भी जिलाधिकारी को मेले की समुचित व्यवस्था हेतु सुझाव दिये और जिन विभागों द्वारा अभी काम पूरे नहीं किये गये उनसे भी अवगत कराया। नागरिकों ने आवादी वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगह सफाई व्यवस्था को सही बताया। जिलाधिकारी ने अधिाशासी अधिकारी गोवर्धन को समुचित सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये। मथुरा-गोवर्धन,छटीकरा-राधाकुण्ड, कोसीकलाॅ-गोवर्धन, छाता-गोवर्धन मार्गों के पैच वर्क तथा पार्किंग स्थलों पर रैम्प कार्य को तत्काल पूरा किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये। बैठक में उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण नागेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी जयशंकर मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात शैलेन्द्र कुमार पांडेय व आशुतोष द्विवेदी, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





