मुम्बई से सोना चुराकर भागा युवक माल सहित दबोचा

मथुरा। मुम्बई से सोना चुराकर भागे चैन कंपनी के एक कर्मचारी को ट्रेन से उतरकर रफूचक्कर होने से पहले ही जीआरपी पुलिस ने मथुरा जक्शन पर दबोच लिया। जनपद हाथरस के थाना मुरसान स्थित गांव एरई निवासी ललतेश पुत्र नारायन शर्मा मुम्बई के परेल स्थित सीएनजे क्रियेशन्स में चार दिन पहले ही नौकरी पर लगा था। इस फैक्ट्री में सोने की चेन बनाने के साथ ही सोने के जेवरों का निर्माण किया जाता है। जीआरपी पुलिस मथुरा जंक्शन के अनुसार ललतेश शनिवार को फैक्ट्री नहीं पहुॅचा तो मालिक अंकित विरावत को कुछ संदेह हुआ जब उन्हौने फैक्ट्री में उसके काउंटर पर सोने के आयटमों की तलाशी ली तो वहां रखा साढे सात सौ ग्राम सोने का तार गायब था फैक्ट्री मालिक ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो ललतेश तार को चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। अंकित का शक यकीन में बदल गया और उसने तुरंत मुम्बई की इलाका पुलिस को घटना की सूचना दी। परेल मुम्बई पुलिस ने मुम्बई रेलवे स्टेशन से ललतेश की यात्रा की जानकारी जुटाई तो उसके पश्चिम एक्सप्रेस से मथुरा के लिए जाने की जानकारी मिली। आज प्रातः जीआरपी पुलिस पश्चिम एक्सप्रेस के आते ही हरकत में आ गई और बताए गए कोच में पहुॅच ललतेश को हिरासत में ले लिया। जक्शन स्थित थाने लाकर ली गई तलाशी में उसके पास से करीब साढे सात सौ ग्राम सोने का तार जो चेन फैक्ट्री से चुराया गया था बरामद कर लिया


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti