मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्दल दल के नेता तथा विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने बताया कि डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक रेलवे क्रासिंग स्वीकृत करा लिया गया है। जिसकी लागत लगभग 3428.84 लाख़ रू0 आयेगी। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि रेलवे वक्र्स प्रोग्राम 2015-16 में रेलवे का हिस्सा जो 1714.42 लाख है, सामान्य प्रबन्ध्क नार्थ ईस्ट गोरखपुर के द्वारा स्वीकृत किया गया है। इसके लिये जहाॅ वो स्वयं प्रयासरत् थे वहीं प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम एवं स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर के बराबर दवाब बनाने से यह सफलता हासिल हुई। विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि इस शेष धनराशि 1714.42 लोक निर्माण विभाग वहन करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस पुल को मुख्यमंत्री की घोषणाओं में भी शामिल करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस आने वाले वित्त वर्ष मंे यह कार्य शुरू हो जायेगा और अन्य औपचारिकता भी शीघ्र ही उत्तर प्रदेश राज्य सेतू निगम द्वारा पूर्ण करा ली जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके विधायक के कार्यकाल में ही वृन्दावन के पुल का निर्माण, छटीकरा से राधाकुण्ड पुल का निर्माण, गोविन्द नगर रेलवे फाटक पर नेशनल हाईवे से जन्मभूमि जाने वाले पुल का निर्माण, मथुरा अलीगढ़ के रास्ते मंे यमुना का समानांतर पुल, वर्तमान पुल की मरम्मत तथा वर्तमान में डैम्पीयर नगर स्थित मुर्गा फाटक आदि पुलों की स्वीकृति व निर्माण कराया गया है। इन सभी पुलों का निर्माण उनके सतत् प्रयासों से सम्भव हो सका है।





