मुसलमानों ने हिन्दुओं के चालीस हजार मंदिरों को तोड़ दिया- सुब्रमण्यम स्वामी

    

विश्व हिन्दु परिषद की स्वर्ण जयंती पर विशाल हिन्दु सम्मेलन में भरी हुंकार

संगठित हिंदु सशक्त भारत के लगे नारे 

गोवर्धन में डीएवी इंटर कालेज पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्यातिथि भाजपा नेता डॉ0 सुब्रमण्यम स्वामी का स्वागत करते कार्यकर्ता 

हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करती हेमलता शास्त्री एवं मंचासीन अतिथिगण

गोवर्धन। विश्व हिन्दु परिषद के स्वर्ण जयंती के अवसर पर डीएवी इंटर कालेज के समीप मैदान में आयोजित विशाल हिन्दु महासम्मेलन में मुख्य वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि भारत देश की आबादी की अस्सी प्रतिशत संख्या हिन्दु है लेकिन इस देश का हिन्दु संगठित नहीं है। राजनेता मुसलमानों की वोटों की खातिर आपस में बंट गये हैं। हिन्दु विभाजित हो गया है। यही कारण है कि इस देश के मुसलमानों के लिए अलग से कानून है जबकि विश्व के अन्य राष्ट्रों में मुसलमानों के एक जैसा कानून है। भारत देश में जहां मुसलमानों की तादाद ज्यादा है, वहीं हिन्दुओं को परेशान कर रखा है। कश्मीर में मुसलमानों ने पांच लाख कश्मीरी पंडितों को घाटी से बेदखल कर दिया जो कि आज वे रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। केरल में एक जिले मेें मुसलमानों के चलते हिन्दु परेशान हैं। हमारे देश की पुरातन संस्कृति व इतिहास में आज की नई पीढिय़ों को अंग्रेजों के द्वारा लिखे इतिहास को पढ़ाया जा रहा है। अब केन्द्र में सरकार बहुमत से आई है जल्द पाठ्यक्रम को बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि 1948 में भारत से पाकिस्तान इस शर्त पर अलग हो गया कि मुसलमान जो हिन्दुओं के साथ नहीं रहना चाहते हैं, वह अलग होकर देश पाकिस्तान में जायें। लेकिन पाकिस्तान के दूसरे देश बांग्लादेश की एक तिहाई आबादी भारत में आ गई। उन्होंने बताया कि मुसलमानों ने भारत में आठ सौ साल राज किया और हिन्दुओं के करीब चालीस हजार मंदिरों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब समय अयोध्या में राम मंदिर बनाने का आ गया है। जल्द ही सरकार को अयोध्या के साथ साथ मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर और काशी विश्वनाथ के मंदिरों को दोबारा भव्यता प्रदान करनी चाहिए। मुसलमानों की मस्जिदों को वहां सेे हटा देना चाहिए। मस्जिद धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि यह एक नवाज पढऩे की जगह है। हिन्दुओं ने इस्लाम को रोका है नहीं तो यह इस्लाम जापान तक पहुंच जाता। अब समय हिन्दुओं को एकजुट होने का है। इस मौके पर वक्ता हेमलता शास्त्री ने कहा कि हमारी मातृ भूमि शेरा वाली नहीं बल्कि शेर पैदा करती है। यहां कमजोर पैदा नहीं होते हैं बल्कि कमजोर बन जाते हैं। मातृ शक्ति के साथ बलात्कार होते जायें लेकिन हिन्दु चुप हैं। यह हमारी संस्कृति नहीं हैं। उन्होंने वतन पर मरने वाले मौत को दुल्हन समझते हैं के गायन में जोश भर दिया। हिन्दु सम्मेलन के शुभारंभ पर गाय की पूजा विधि विधान से की गई। हजारों लोगों ने सामुहिक रूप से गाय की पूजा व उसके पंचदृव्य से बने उत्पादों को प्रयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठा0 बच्चू सिंह, सियाराम शर्मा आदि ने मुख्य अतिथि स्वामी का स्वागत किया। इस मौके पर सुरेश सिंह, ठा0 ओमप्रकाश सिंह, संत आनंद बाबा, नारायण दास बाबा, चै0 गोविंद सिंह आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti