मुस्लिम नेता डा0 शेख युवा जयंत के साथ

मथुरा। पिछले लोकसभा चुनावों में मुस्लिम अधिकारों के लिऐ जयन्त चैधरी से दो दो हाथ करने वाले वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 ए0 शेख इस बार रालोद कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी जयंत चैधरी के लिऐ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में वोट मांग रहे हैं। डा0 शेख मुस्लिम समाज को यह भी बता रहे हैं कि जाटों की भांति इस बार जयंत मुसलमानों को आरक्षण का लाभ दिलायेंगे। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 ए0 शेख मुस्लिम समाज को जयंत के पक्ष में करने में जुटे हैं उन्हीं के शब्दों में मथुरा संसदीय क्षेत्र में मुस्लिम मतों की संख्या ढाई लाख से अधिक है और पिछले चुनाव में उन्हें 25 हजार मत मिले थे इस बार जयंत को मिलने वाले मुस्लिम मतों का प्रतिशत अधिक रहेगा क्योंकि वर्ष 2009 के चुनाव में जयंत भाजपा गठबंधन प्रत्याशी थे और लोगों की मान्यता है कि भाजपा को मुस्लिम मत सामान्य तौर पर काफी कम मिलता है। इस बार जयंत कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी हैं मुस्लिम मतों पर कांग्रेस लोकतंत्र की स्थापना के साथ ही अधिकार जमाती रही है। फिलहाल वंचित समाज इंसाफ पार्टी संसदीय क्षेत्र की पांचों विधान सभा सीटों पर जंयत के पक्ष में प्रचार प्रसार कर डा शेख उनकी हवा बनाने में जुटे हैं कांग्रेस के लिये जयंत की जीत एक चुनौती है पिछले चुनावों में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में एक लाख अस्सी हजार मतों से जीत दर्ज करने वाले जयंत को इस बार कम मतों से जीत होती है तो वह कांग्रेस की पहचान और उसके नेताओं के लम्बे कुर्तों को सिमेटने वाले साबित होंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti