मथुरा। गोवर्धन में आयोजित मुड़िया पूर्णिमा मेले के अवसर पर नयति मल्टी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल मथुरा के द्वारा निशुल्क प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ शिविर विगत 14 जुलाई से आज बुधवार तक आयोजित किया गया। यह शिविर गोवर्धन परिक्रमा में बड़ी संख्या में भाग लेने वाले श्रद्धालुओ की स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं के निवारण लगाया गया द्यइस शिविर में चिकित्सा परामर्श व सहयोग के लिए डॉक्टर्स, नर्स व अन्य स्वास्थय कर्मी 24 घंटे उपलब्ध थे द्य सामान्य बिमारी जैसे की बदन दर्द, बुखार, सर दर्द , खांसी , जुखाम इत्यादि के लिए निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गयी द्य उच्च रक्तचाप एवं पानी की कमी से पीड़ित कुछ रोगियों का उपचार किया गया द्य गम्भीर रोगियों को उच्च चिकित्सा हेतु हॉस्पिटल भेजने की लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध थी। चेयरपर्सन नयति हेल्थकेयर नीरा राडिया ने कहा मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओ को प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है, 9470 श्रद्धालुओ ने नयति शिविर सेवाओं का लाभ उठाया। स्वास्थय शिविर पूर्ण रूप से सफल रहा, जिसमें मथुरा विकास प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा।





