गोवर्धन। आज से मुड़िया पूनों मेला शुरू हो रहा हैं लेकिन व्यवस्थाऐं पूरा होने का नाम नहीं ले रही हैं। गोवर्धन का जो मुड़िया मेला होता है वह मुड़िया सर्कीतन यात्रा के कारण आयोजित होता हैं। आगामी 19 जुलाई को जहां से मुड़िया सर्कीतन यात्रा निकलेगी वहां सामने ही कीचड़ और गड्ढे में जलभराव ने तलईया का रूप ले लिया हैं। प्रतिवर्ष चकलेश्वर मंदिर क्षेत्र स्थित आश्रम से मुड़िया शोभायात्रा निकलती है लेकिन इस प्रमुख स्थल पर ही अव्यवस्थाओं का बोलबाला है आश्रम के सामने ही जलभराव से मुड़िया भक्तों और गोवर्धनवासियों में नाराजगी है।





