मथुरा। हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने नोडल अधिकारी यमुना कार्य योजना , अपर जिला मजिस्ट्रेट को मुडि़या पूनौ व श्रावण-मेले के दृष्टिगत उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में ‘यमुना कार्य-योजना’ के सुचारु संचालन को लेकर भेजे पत्र में कहा है कि मथुरा-वृन्दावन के घाटों पर हजारों श्रद्धालु यमुना-दर्शन व स्नान हेतु आ रहे हैं। मसानी एसपीएस सहित मथुरा-वृन्दावन के सभी सीवेज पम्पिंग स्टेशन्स का नियमित व निरंतर संचालन होता रहे, इस दिशा में निरंतर निरीक्षण व सावधानी बरता जाना अत्यन्त आवश्यक है। नगर पालिका मथुरा- वृन्दावन व प्रदूषण नियंत्रण विभाग को श्रावण मेला से पूर्व ही ‘पालीथिन निशेध अभियान’ आरम्भ करने व कठोरता बरतने हेतु निर्देशित किया जाये। मथुरा व वृन्दावन के घाटों व संपर्क मार्गों पर निरंतर विशेष सफाई अभियान चलवाया जाये एवं फाॅगिंग व चूना आदि छिड़कवाया जाये। मथुरा व वृन्दावन क्षेत्र में स्थापित सीवेज पम्पिंग स्टेषन्स पर अनेक पम्प खराब स्थिति में होने के कारण उनकी पूर्ण क्षमता का उपयोग न होने व संबंधित नालों से पूरी तरह सिल्ट न हटाये जाने के कारण नालों का जल ऐसपीऐस में न जाकर ओवरफ्लो होकर सीधा यमुनाजी में पहुँच रहा है, जिसे रोकने हेतु समुचित व्यवस्था करायी जाये। घाटों पर लगी अधिकांष हाईमास्क लाईट्स रखरखाव के अभाव में बन्द है, जिन्हें चालू कराया जाये।





