बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपने लिप जॉब को लेकर काफी सुर्खियों में है। लेकिन अब उन्होंने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई लिप सर्जरी नहीं करवाई है। रनवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म बेफिक्रे है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही अपने किसिंग सीन्स को लेकर फिल्म काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। आई खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा था कि वाणी ने लिप सर्जरी इसलिए करवाई जिससे वो अच्छी दिखें। लेकिन अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, मैंने कोेई लिप सर्जरी नहीं करवाई है और क्या आपको मेरी लिप्स देख कर ऐसा लगता है, और अगर कराया होता तो यह खुले नजर आते और वैसे भी मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं, जो मैं इन चीज़ों पर बर्बाद करूं। आपको बता दें कि इस फिल्म से आदित्य चोपड़ा काफी लंबे समय बाद डायरेक्शन की फील्ड में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले आदित्य ने 2008 की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी डायरेक्ट की थी। जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट तो नहीं चढ़ रही पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह!
ट्रंप को आखिर हुआ क्या है? कोई सुनता क्यों नहीं उनकी बात...!
मोदी के समक्ष जीत का सपना नहीं गढ़ पा रहा है बंटा हुआ विपक्ष…!