मैं नंबर वन नहीं हूं : सोहा

मैं नंबर वन नहीं हूं : सोहालंबे समय बाद बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली खान 31 अक्टूबर फिल्म को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म सिख दंगों में पीड़ित परिवारों की दास्तान है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सोहा ने कहा कि सच्चाई कितनी भी कड़वी क्यों ना हो मैं उसका सामना करती हूं, उसे स्वीकारती हूं। मुझे लगता है कि आपको जो चीज पसंद नहीं है, उससे मुंह फेर लेना सही नहीं है। चाहे वह सफलता हो या नाकामी, मैं उन्हें उतनी ही मजबूती और शालीनता से लेती हूं। 

सोहा आगे कहती हैं कि, मैं हमेशा काम और जिंदगी के बीच सही संतुलन चाहती थी। मैं नंबर वन नहीं हूं या बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमाती और मैं बहुत लोकप्रिय भी नहीं होना चाहती। मुझे सबकुछ थोड़ा-थोड़ा चाहिए। मैं अपनी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां चाहती हूं।

आपको बता दें कि कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म 31 अक्टूबर की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की थी। हालांकि फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होनी है।       

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. प्यासा भारत, सूखती नदियां; ‘डे ज़ीरो’ अब कहानी नहीं, दस्तक है…

  1. अब हाईवे सिर्फ़ सड़क ही नहीं, दवा भी देंगे...!

  1. जलवायु परिवर्तन थर्मामीटर का नहीं, अंतरात्मा का प्रश्न है!




Mediabharti