बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान अपनी सुपर हिट फिल्मों के लिए जाने जाते है। उनकी आगामी फिल्म दंगल है। हाल ही आमिर खान ने कहा कि अगर लोग उन्हें फैशन को लेकर आंकते हैं तो इससे उन्हें डर नहीं लगता, क्योंकि ये एक ऐसी चीज है जिसकी उम्मीद लोग उनसे नहीं करते। आमिर के मुताबिक उनको फैशन में काई समझ नहीं है। इसक साथ ही उन्हें रैंप पर वॉक करते हुए भी शर्म आती है।
मु्ंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान जब पत्रकारों ने आमिर से फैशन से जुड़े सवाल किए तो आमिर का कहना था कि मैं वैसे भी खराब कपड़े पहनता हूं और मुझे इसकी आदत हो चुकी है। लोग मेरे फैशन के बारे में कोई अच्छी राय नहीं रखते, इसलिए मुझे इसका कोई भय भी नहीं है। आगे आमिर ने कहा, मैं बस एक बार सलमान खान के बीइंग ह्यूमन के लिए रैंप पर चला था। आमतौर पर मुझे काफी शर्म आती है कि मैं रैंप पर चलूं और लोग मुझे देखें। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे आमिर का साथ फिल्म दंगल में उनकी को-स्टार फातिमा सना शेख और सानिया मल्होत्रा भी मौजूद थीं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
लोकतंत्र का सबसे ताकतवर हथियार बना आरटीआई
‘भारत की सबसे बड़ी ताकत अर्थव्यवस्था नहीं, जीवनशैली है’
बच्चों से बोला जाने वाला वह दो महीने का सबसे प्यारा ‘झूठ’…