
चंडीगढ़ : आईपीएल की नई सनसनी बनकर उभरे मैक्सवेल की एक और विस्फोटक पारी के दम पर बुधवार को खेले गए किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
लक्ष्य के जवाब में खेलने उतरी सुपर किंग्स टीम शुरुआत से ही बड़े स्कोर को हासिल करने के दबाव में दिखी और इस दौरान किंग्स इलेवन के गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। नतीजा यह हुआ कि सुपर किंग्स टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी। सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही ड्वायन स्मिथ (5) महज पांच रन के कुल योग पर पावेलिय लौट गए। इसके बाद ब्रेंडन मैक्लम (33) और सुरेश रैना (35) ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। लेकिन, यह साझेदारी तेजी नहीं पकड़ सकी। फाफ दू प्लेसिस (52) और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (23) की पारी खेली। किंग्स इलेवन की ओर से संदीप, मैक्सवेल और धवन ने एक-एक विकेट लिए जबकि जानसन को दो सफलता मिली।
इसे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (90) की शानदार तूफानी अर्धशतकीय पारी और डेविड मिलर (47) के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी 135 रन की साझेदारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 231 रन बनाए। मैक्सवेल ने 38 गेंद पर तूफानी पारी में छह चौके और आठ छक्के लगाए। जबकि, मिलर ने 32 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के लगाएं वीरेंद्र सहवाग ने 30 रन की तेज पारी खेली। सुपर किंग्स की ओर से मोहित ने दो विकेट लिए जबकि बेन हिल्फेनहास और ड्वायन स्मिथ को एक-एक विकेट मिला।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS