मैक्स की टक्कर से एक घायल

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के नौहझील राया रोड पर टाटा मैक्स ने सडक किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी। जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना नौहझील क्षेत्र के नगला घूरे निवासी प्रमोद कुमार मथुरा आने के लिए वाहन के इन्तजार में खड़ा था कि तभी मथुरा की ओर से आ रही टाटा मैक्स ने प्रमोद में टक्कर मार दी जिससें प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना को देख आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए मथुरा पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट घायल के परिजनों ने पुलिस में मैक्स के अज्ञात चालक के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login