मैट्रो हाॅस्पीटल फरीदाबाद के चिकित्सकों ने राधाकुण्ड में लगाया चिकित्सा शिविर

200 से अधिक मरीजों ने उठाया चिकित्सा शिविर का लाभ

कस्बा राधाकुण्ड में मैट्रो हाॅस्पीटल फरीदाबाद के निर्देशन में लगे चिकित्सा शिविर में इलाज करावाते लोग

राधाकुण्ड। श्रीधाम राधाकुण्ड में मैट्रो हाॅस्पीटल फरीदाबाद के तत्वधान में शुक्रवार को निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में पंजीकृत 200 मरीजों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ डा0 कमल गुप्ता, डा0 पारूल वशिष्ठ और डा0 नीतू राजपूत ने संयुक्त रूप से श्री राधारानी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम में सर्जन, यूरोलोजिस्ट, फिजीशियन, अस्थि रोग, नेत्र रोग दंत रोग विशेशज्ञ आदि डाक्टरों ने सेवाएं दी।

फरीदाबाद मैट्रो हाॅस्पीटल के डाक्टरों के निर्देशन में कस्बे के वृद्धद्व मरीजों का आधुनिक मशीनों से रोग की बारीकी से जांच कर इलाज किया गया। डाक्टरों की टीम द्वारा मशीनों से जांच के उपरांत आखों की सफाई, आंखों के चस्मे, फ्री जाॅच, ईसीजी, ब्लड प्रेसर की जांच, ब्लड सुगर जांच, एंव आदि बीमारियों की मुफ्त दबाईयां दी गई। डा0 कमल गुप्ता, एंव बीबी शर्मा ने बताया कि गिरिराज धाम भगवान श्रीकृष्ण क्रीढा स्थली भूमि हैै। यहां देश विदेश से लाखों भक्त गिरिराज जी के चरणों में माथा टेकने आते हैं। लेकिन सेवा करने का मौका किसी किसी व्यक्ति को मिलता है। हमें गिरिराज महाराज ने वृद्ध महिला एंव बुजुर्गो की सेवा करने का मौका दिया गया है। इससे हम डाक्टरांे की टीम भी बहुत खुश है। फरीदाबाद मैट्रो हाॅस्पीटल के डाक्टरों के निर्देशन में राधाकुण्ड कस्वा के अलाबा अन्य जगहों पर भी मरीजों की जांच कर उपचार किया जा रहा हैं। साथ मरीजों को मुफ्त दबाईया दी जा रही है। डा0 नीतू राजपूत ने बताया कि गरीब व असाय लोगों को सही समय पर ढंग से ईलाज व बीमारी की जानकारी न मिलने से लोगों के अन्दर बीमारी एक बड़ा रूप धारण कर लेती है। जिससे मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसीलिए मैट्रो हाॅस्पीटल के संयुक्त मंे डाक्टरों की टीम गांव व शहर में भेजी जा रही है। जिससे लोगों को सही समय पर बीमारी का पता चल सके। इस मौके पर डा0 कमल गुप्ता, डा0 पारूल वशिष्ठ, डा0 नीतु राजपूत, बीबी शर्मा, डा0 स्मृति सिंह, संतोष चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti