
गुजराज के बाद मथुरा का नाम प्रमुूखता में- जिलाधिकारी
मथुरा। मोक्षधाम संचालन समिति द्वारा स्थानीय कृष्णागंगा गऊघाट पर निर्मित मोक्ष वाटिका का लोकार्पण जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला प्रमुख सन्त विजय कौशल जी महाराज व पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता यमुना भक्त जयकृष्ण दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आर्शीष वचन कहते हुए सन्त विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि इस विशालकाय अद्भुत व बहुउदेश्य वाटिका से समाज को वड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में समिति द्वारा मोक्ष धाम का निर्माण कराया गया था जो कि आज समाज के काम आ रहा है, आज के इस लोकार्पण के बाद इस विशाल निर्माण से धार्मिक परम्पराओं को निर्वहन कर परोपकारी कार्य किया जा सकेगा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने वाटिका में सहयोगियों दानदाताओ इस पूुनीत कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर अपने कार्यकाल के दौरान रहतें हुए वह इस तरह के भवन निर्माण व इस सोच से अनिभिज्ञ थी। बिना किसी सरकारी सहयोग से हिन्दुस्तान में गुजरात के राजकोट में स्थापित मोक्ष धाम केे बाद मथुरा के इस मोक्ष धाम का नाम प्रमुखता से आता हैं। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने उक्त वाटिका में पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट मुख्य मार्ग निर्माण आदि का निरन्तर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सन्त जयकृष्ण दास द्वारा उपस्थित जन समुदाय से यमुना शुद्विकरण के लिए एकजुटता के साथ आगे आने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र खंडेलवाल, शशिभानु गर्ग, सतीश ब्रजवासी आदि द्वारा सन्त बिजय कौशल जी महाराज का हार व शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं मंत्राी मोहनलाल सर्राफ द्वारा जिलाधिकारी वी0 चन्द्रकला को पुष्पगुच्छ एवं शाॅल उढ़ाकर व पालिकाध्यक्षा को बांकेलाल टेंटवाले, नवीन मित्तल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। कायक्रम में देवीदास गर्ग, चन्द्रभान गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मुरलीधर चैधरी, राजीव ब्रजवासी, कन्हैयालाल बजाज, वृन्दावन दास अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, गोकुलेश मितल, त्रिलोकी चैधरी, गिर्राज प्रसाद सर्राफ, विजय बंसल, सचिन बंसल, रामचन्द्र खत्री आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS