
मथुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को स्वच्छ भारत को बनाने के लिए समस्त भारतवासियों से भारत को स्वच्छ बनाने के लिए आव्हान करना चाहिए। लेकिन सवाल यह उठता है कि भारत के अधिकतर सभी शहरो की पालिकाओं में भाजपा का वर्चस्व कायम हैं और सफाई सफाई की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन व नगर निगमों के पास हैं। तो फिर मोदी को भारत को स्वच्छ बनाने के लिए उन्हें पहलें अपनी पालिकाओं के चैयरमैनों के साथ सवांद स्थापित कर भारत को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगों का कहना है कि जनपद मथुरा के तीन नगर पालिका व आधे से अधिक नगर पेचायतों पर भी भाजपा का कब्जा है और पालिका व पंचायत प्रशासन को ही साफ सफाई करने की जिम्मेदारी है और यह किसी से छिपा नहीं है कि शहर हो या कस्वा जहाॅ सफाई नाम की कोई चीज नहीं है जगह जगह कूढ़ें के ढेर लगें हुए हैं। कई कई दिनों से डलाव घरों से कूड़ें नहीं उठाये जा रहें हैं। शहर व कस्वों की नालिया भरी पड़ी है नालियों का पानी ओवर फ्लों होकर सड़कों पर वह रहा हैं। लेकिन पालिका व पंचायतों पर बैठे चैयरमैन केवल ठेकेदारों से कमीशन व सामान खरीद के नाम पर गोलमाल करने में जुटें हुए हैं। उन्हें परवाह नहीं है कि शहर हो कस्वा चाहे गन्दगी से पटें पड़ें हो चाहे उनके ही नेता नरेन्द्र मोदी का अभियान की टाय टाय फिस्स हो रही हैं। पधानमंत्री के स्वच्छ भारत पर सवाल उठाते हुए लोगों का कहना है कि देश के अधिकर प्रान्तों की नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों पर भाजपा का कब्जा है इसके बावजूद भी उक्त चैयरमैन अपनी ही पार्टी के नेता के अभियान की टाय टाय फिस्स करने में जुटें हैं। लोंगों का कहना है कि इससें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सभी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतं अध्यक्षों के साथ एक बैठक आयोजित कर उन्हें अपने इस स्वच्छता अभियान के लिए जागरूक करना चाहिए था और इसके बाद भी वह अगर चैयरमैन इस अभियान से मुहं मोडें तो उनके विरूद्व शासन स्तर पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उसके बाद भारत की जनता से इस अभियान से जुड़नें की अपील करें तब कहीं उन्हें इस अभियान में सफलता हासिल हो सकती है बरना उक्त अभियान महज अखबारों में फोटों खिचानें तक सीमित रहकर रह जायेगा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS