मथुरा। जनपद में ठगी के मामले खूब सुने व देखे जा रहे है फिर भी लोग इन ठगो से सबक नहीं ले रहे और एक मेड की तरह इन जाल साजों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत की गाड़ी कमाई चंद मिनटों में वार्ता पर भरोसा पाते हुए जेब कटा बैठते है। इस तरह के मामले सुनने के बाद भी लोग इनसे सबक नहीं ले रहे।
इसी तरह की ठगी का एक शिकार कोतवाली पुलिस के चक्कर काटता देखा गया। मानो कोतवाली पुलिस ने उसे पैसा लिया हो। इस दौरान ठगी से पीडि़त पदम चंद जैन पुत्र सुरेशचंद जैन निवासी श्यामसुंदर काॅलोनी नया पुल मथुरा ने बताया कि उसके पास फोन काॅल आया कि आपके यहां रिलाइंस कंपनी का मोबाइल टावर लगवा दिया जायेगा बार-बार इस काॅलर ने वृद्ध जैन को अपने जाल में ऐसा फांस लिया कि पंजाब नेशनल बैंक होलीगेट में बताए एकाउंट पर माह जून से 9 किस्तो में एक लाख 56 हजार 550 रुपये की धनराशि जमा करा ली व आहरण भी कर लिया। अब डेढ़ लाख की ठगी होने के बाद पीडि़त जैन कोतवाली पुलिस के चक्कर लगा रहा है। कोतवाली पुलिस ने पीडि़त की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन क्या ये फर्जी तरीके से ठगी करने वाला ठग पुलिस के हत्थे चढ़ पायेगा। ये बड़ी कामयाबी की बात होगी।





