मोहर्रम की तैयारियों के मद्देनजर सम्बन्धित विभागों को दिये गये आवश्यक निर्देश

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मोहर्रम की तैयारियों

के मद्देनजर सम्बन्धित सभी विभागों को समय से आवश्यक सभी व्यवस्थायें

चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिये। श्रीअवस्थी जिलाधिकारी राजेश कुमार

के निर्देश पर इस सम्बन्ध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में अवगत कराया गया कि 23 अक्टूबर को 9वीं मोहर्रम का जुलूस चैक से

होते हुए निकाला जाता है और इसी दिन रामलीला महोत्सव समिति द्वारा भरत

मिलाप कर आयोजन चैक क्षेत्र में तख्त लगाकर किया जाता है। श्री अवस्थी ने

कहा कि मोहर्रम कमेटी तथा रामलीला महोत्सव समिति की एक अलग से बैठक

बुलाकर दोनों आयोजनों के समय में सामंजस्य बना लिया जायेगा। मोहर्रम के

अवसर पर ताजिया का जुलूस निकाला जाता है। इस सम्बन्ध में मोहर्रम कमेटी

से अनुरोध किया गया कि वे अपने समुदाय के लोगों को अवगत करा दें कि

ताजिया की ऊंचाई बढ़ायें न बल्कि उसे कम कर दें। बिजली व मनोरंजन कर विभाग

को निर्देशित किया गया कि वे जुलूस के रास्तों पर पड़ने वाले ढ़ीले बिजली

के तारों व केबिलों को ऊपर उठा दें। प्रत्येक ताजियादार को 10 लीटर

मिट्टी का तेल तथा 10 किलो ग्राम चीनी दिये जाने की व्यवस्था हेतु

जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर

शैलेष कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा,

नगर मजिस्ट्रेट विजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार, उप

जिलाधिकारी गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र,

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका उदयराज सिंह यादव सहित बिजली व अन्य

सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, मोहर्रम कमेटी के मो. हनीफ, अबरार वारसी,

अली अब्बास आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti