हाईवे पर धीमी हुयी वाहनों की रफ्तार, ट्रेने भी रही लेट
मथुरा में यमुना के घाटों पर घने कोहरे से झांकती नौका
मथुरा। शीत ऋतु के पहले कोहरे का एहसास आज इस मौसम परिवर्तन के फल स्वरुप घने कोहरे के रुप में देखने को मिला। यमुना जी की आरती के दौरान घाटों के चैतरफा बिखरे धुन्ध से भक्तगणों को एहसास हुआ कि अब ठन्ड बढने लगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग और रेल मार्गो पर घने कोहरे के कारण वाहनों की गति काफी घीमी रही कई सवारी गाडि़यांॅ सुबह के समय अपने निर्धारित समय से एक से आठ घण्टे तक के विलम्ब से चल रही थी। जिसके कारण यात्रियों को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। शीत ऋतु में पहले घने कोहरे ने ही जन जीवन को हतप्रभ कर दिया। स्कूलों में कोहरे के कारण सरकारी कामकाज लगभग ठप से पड़े रहे। घरों में आज सुबह रोजाना की तुलना में दो ढाई घण्टे के विलम्ब से हुई। सड़को पर घना कोहरा बिखरे रहने से सुबह के 10ः00 बजे तक दुपहिया और चैपहिया वाहन चालको को हैड लाइट का प्रयोग करने बाद भी काफी घीमी बति से चलना पड़ा। यही हाल मथुरा जंक्शन और मथुरा छावनी रेलवे स्टेशनों पर भी देखने को मिला। जहांॅ सुबह चार बजे बाद आने वाली अधिकांश सवारी गाड़ी काफी देरी से स्टेशन पर आकर रुकीं। सर्दी के पहले एहसास ने ही लोगो को गर्म वस्त्र लपेटने को मजबूर कर दिया है।
Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS