मौसम ने ली करवट

लोगों को हुआ सर्दी का अहसास

मथुरा। कल से अचानक मौसम के परिवर्तन होने के बाद से लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया है। आज सुबह से ही चारों ओर घने कोहरे और सर्द हवाओं ने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। हालांकि रविवार का अवकाश होने के कारण स्कूली बच्चों और कार्यालयों की छुटटी के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। बाजार में गर्म कपड़े की दुकानों पर लोगों को ऊनी वस्त्र खरीदते देखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे की चादर से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। घने कोहरे के चलते आज सुबह लोगों को सड़क किनारे आग के सहारे तापते भी देखा गया। लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है जिससे ठंड से बच सकें। आगामी दो दिनों में सर्दी के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कल सुबह से ही मौसम खराब था। कल दोपहर तक सूर्य भगवान के दर्शन न होने से लोगों का बाजारों में आना-जाना कम दिखाई दिया। यही हाल आज भी देखा गया। दोपहर तक मौसम खुला न होने के कारण दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गये। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti