यमुनापार क्षेत्र से आबकारी विभाग ने पकड़ी 25 लाख की अवैध शराब

मथुरा। जनपद में चल रहें जिला पंचायत चुनावों के चलते प्रत्याशियों द्वारा वोटरों को रिझाने के लिए शराब परौसी जा रही है और प्रत्याशी उक्त शराब को दूसरें राज्यों से खेप दर खेप मंगाकर वाटने में लगें है। लेकिन आबकारी विभाग तस्करी की शराब को रोकनें के लिए अपनी ओर से ऐड़ी से चोटी का जोर लगा रही है। विभाग ने इसके लिए मुखविरों का जाल विछा रखा हैं। इसी के तहत मुखविर की सूचना पर आवकारी विभाग ने थाना यमुना एक्सप्रेस वे वृन्दावन कट के पास से अम्बाला से तस्करी करके लाई जा रही विदेशी शराब का जखीरा दस टायर ट्रक से बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार कर दस टायर ट्रक को में जब्त करा लिया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के निरीक्षक को मुखविर से सूचना मिली की दस टायर ट्रक संख्या एचआर 58ए 3649 में ओएसिस डिस्टिली अम्बाला से तस्करी करके लाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने उक्त सूचना को आला अधिकारियों को अवगत कराया और थाना जमुनापार पुलिस के सहयोग से यमुना एक्सप्रेस वे वृन्दावन कट के पास वाहन चैकिग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को उक्त नम्बर का ट्रक आता दिखाई दिया। जिससें पुलिस ने रोक लिया और उसकी तलाशी ली तो ट्रक से 800 पेटी विदेशी शराब की पाई गई टीम द्वारा उक्त शराब के बावत कागजात माॅगें तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सकें। टीम ने ट्रक में सवार अमित पुत्र जयप्रकाश निवासी करनाल, और मन्नू पुत्र ज्ञानचन्द्र निवासी करनाल को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग उक्त शराब को आम्बाला स्थित ओएसिस डिस्टिलरी से लेकर मथुरा में चुनावों में खपाने के लिए लेकर आये थे उन्हें बताया गया कि मथुरा में आपको एक व्यक्ति मिलेगा जिसें आप लोग गाड़ी देकर वापस देकर आ जाना। लेकिन उससें पहलें ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने अम्बाला ओएसिस डिस्टिलरी के स्वामी गौरव मल्होत्रा एवं रमेश विड़ला, व उत्पादन प्रबन्धक अजय त्रिपाठी एवं परमिन्दर वर्मा तथा डिस्पैच प्रभारी आलोक पांडेय व मणिलाल के विरूद्व भी रिपोर्ट दर्ज कर शराब व ट्रक को जब्त कर कर लिया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti