
श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी 15 मार्च को यमुना मुक्ति के लिये कोसी से दिल्ली तक की जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का जैसे जैसे समय निकट आता जा रहा है वैसे वैसे अभियान के पदाधिकारियों ने आन्दोलन में तीव्रता लाते हुये प्रभावी रणनीतियाँ और रूपरेखा बनाना प्रारम्भ कर दिया है । इसी क्रम में आज अभियान के कैम्प कार्यालय वृन्दावन में अभियान की सम्भागीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें आन्दोलन की आगामी रणनीती और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह जी ने बताया कि आगामी आन्दोलन को धार देने के लिये कोसी, होडल, पलवल, पृथला, वल्लभगढ आदि के आस-पास के सैकड़ो गांव में प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है एवं विशेष रणनीति को अपनाते हुये यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हाइवे के निकट के सभी गांवो से अधिक से अधिक संख्या में लोग इस पदयात्रा में बढचढ कर भाग लें। इसके लिये 7 फरवरी से हाइवे के निकट के गांवो को अलग - अलग ब्लाक में बाँटकर हर ब्लाक में प्रचार हेतु एक - एक गाडी भेजी जायेगी जो वहाॅ सभा कर प्रचार समाग्री वितरित करके पदयात्रियों का पंजीकरण करेगी। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी व महासचिव हरेश ठेनुआ जी ने उपस्थित सदस्यों से अधिक से अधिक समाजिक संगठनो, महाविद्यालयों व धार्मिक को अभियान से जोड़ने की अपील की। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आगामी पदयात्रा में भारी संख्या में लोग ब्रज से निकल कर इस पदयात्रा में सम्मिलित हों इसके लिये समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जोड़ने की मुहिम की रफ्तार में तेजी लानी होगी। बैठक में 15 मार्च से पूर्व आयोजित किये जाने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर चर्चा कर तिथियाँ तय की गई। बैठक में मुख्य रूप से श्री देवेन्द्र चैतन्य जी महाराज, पं उद्यन शर्मा, सत्यभान शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, पं आचार्य रमेशकृष्ण शास्त्री ने अभियान को लेकर महत्वपूर्ण विचार रखे।
इस अवसर पर महेन्द्र राजपूत, ठा. जगदीश सिह, राघव भारद्वाज, मोहन सिंह, बनलाल भारद्वाज, लकी पंडित, ओमप्रकाश पचैरी, राजेन्द्र सक्सैना, आदि उपस्थित थे।
अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर लोगो का लगा जमाबड़ा
अभियान के मुहिम रंग लाने लगी है धीरे - धीरे यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर रौनक छाने लगी है और लोग यमुना को मुक्त कराने के लिये घरों से निकल अभियान में सहभागिता करने के लिये आ रहे है। दिनांक 5 फरवरी गुरूवार को केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर लोगो का तांता लगने लगा है। अब दिन में सैकड़ो लोग घरों से बाहर निकल अभियान में जुड़ने के लिये अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅच रहे है और पदयात्रा में चलने के लिये पदयात्रियों में अपना नाम अंकित करा रहे। आगन्तुक यमुना भक्तों द्वारा अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर लगी प्रदर्शनी को खूब सराहा जा रहा है और प्रदर्शनी में लगे पूर्व के आन्दोलन के चित्र देख उन अनुभवों को जीवन्त महसूस कर रहे है। सभी के द्वारा आन्दोलन में बढचढ कर भाग लेने का संकल्प लिया जा रहा है।
अभियान में जुडंे नये पदयाधिकारियों ने लिया यमुना आन्दोलन में बढचढ कर सहयोग का संकल्प
अभियान की आगामी पदयात्रा की तिथि नजदीक आते आते अभियान का संगठन मजबूती पकड़ता जा रहा है । अभियान से जुड़ने वाला हर नया यमुना भक्तों असीम उत्साह और उमंग लिये अभियान से जुड़ अभियान को तीव्रता देने के लिये दिन और रात एक कर कार्य कर रहा है । इसी क्रम में दिनांक 5 फरवरी को रासबिहारी अग्रवाल अभियान के प्रदेश सचिव, सुरेन्द्र प्रधान राष्ट्रिय सचिव ( युवा ), दीपक गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष ( युवा ), रमेश कृष्ण शास्त्री को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राज शर्मा को राष्ट्रीय सचिव, जगदीश को जिलाकार्यकारी महामंत्री मथुरा, सुशील कुमार तिवारी को जिलाध्यक्ष कानपुर देहात नियुक्त किया गया।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने यमुना आन्दोलन में पूर्ण मनोयोग के साथ आन्दोलन को धार देने के लिये कार्य करने का संकल्प लिया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted