
यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई के विरोध प्रदर्शन के दबाब में मसानी नाले पर शुरू हुआ सफाई कार्य
दिये गये समय में गन्दगी नहीं रोकी गई तो शुरू होगी भूख हड़ताल
मथुरा। जहाॅ यमुना को पतित पावनी कह पूजा जाता है उसी मथुरा में गन्दगी का अम्बार लिये मसानी नाला यमुना में गिर रहा है। विगत कई महीनों से यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई द्वारा मसानी नाले की सफाई को लेकर कई विरोध प्रदर्शन किया गया। नगरपालिका और प्रशासन द्वारा केवल आश्वासन पर आश्वासन दिये गये। इसी के चलते दिनांक 30 जनवरी 2015 को यमुना मुक्तिकरण अभियान की मथुरा नगर ईकाई के अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, भाकियू नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, राजेन्द्र सक्सैना, कुलदीप, शैलू पंडित द्वारा मसानी नाले से यमुना में जा रही गन्दगी को रोकने व नाले की सफाई को लेकर मथुरा सीटी मजिस्ट्रेट से मिला गया। उन्होने मसानी नाले से लगातार यमुना में जा रही गन्दगी को रोकने व उसकी तलीझाड सफाई करने के साथ साथ मसानी टीटमेन्ट प्लान्ट को सुचारू रूप से चलाये जाना आदि मांगो को प्रमुख रूप से रखा। इसके पश्चात् नगरपालिका मसानी नाले से गन्दगी को हटाने के लिये जेसीबी लगाई गयी। पालिका द्वारा 4 दिन के अन्दर यमुना में जा रही गन्दगी को रोकने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही नगरपालिका द्वारा पोपलेन मशीन नाले में उतार उसकी सफाई करने की भी बात कहीं। इस अवसर पर पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि चार दिन के अन्दर गन्दगी जाने ने से नहीं रोकी गई तो मथुरा नगर ईकाई द्वारा भूख हड़ताल की जायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS