यमुना पुल का निरीक्षण करने पंहुचे डीएम-एसएसपी

यमुनापुल का निरीक्षण करते डीएम राजेश कुमार एवं एसएसपी डा. राकेश सिंह 

आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार

एक माह के लिये कल से आवागमन होगा शुरू

मथुरा। यमुनापार पुल से आवागमन बंद कर देने से जहां छात्रों को भारी परेशानी हो रही है वहीं स्कूली बच्चे भी रूट डायवर्जन के चलते परेशान हैं। यमुनापार क्षेत्र में रहने वाले लोग नावों के जरिये अपने गंतव्य तक पंहुच रहे हैं। आज पुल के पास ऐसी ही एक नाव जिसमें दो बाइक भी थीं और सवारियां भी, अचानक यमुना के पानी में डूबने की खबर मिली। हालांकि तत्काल ही दोनों बाइक और सवारों को निकाल लिया गया लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को हुयी तो मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी पंहुच गये और उन्होंने पुल पर बंद निर्माण और यमुना की स्थिति का निरीक्षण किया। बाद में जिलाधिकारी ने कहा कि अभी फिलहाल एक माह तक नये पुल पर वाहनों के लिये आवागमन सुचारू रहेगा उसके उपरांत ही इसे सुधारा जायेगा। यह भी बताया गया कि फिलहाल दुपहिया वाहन चालकों का निकलना शुरू कर दिया जाये। इस दौरान यमुना पुल पर पंहुचे डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने यहां से आवागमन के लिये वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने पर भी विचार किया। यमुना पुल पर निर्माण के चलते दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को लंबे रास्ते से जोकर यमुनापार पंहुचना पड़ रहा है। एक्सप्रेस वे से दिल्ली जाने वाले मथुरा के लोगों को तो यह बड़ा संकट पैदा हो गया है। उन्हें वृन्दावन या महावन होकर पंहुचना पड़ रहा है जबकि यमुनापार क्षेत्र के लोग तो इस समस्या से बेहद परेशान हैं। डीएम ने पुल से गुजर रहे स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों से भी पूछताछ की। बच्चों की परेशानी को देखते हुये बाद में जिलाधिकारी ने निर्णय लिया कि कल से दुपहिया वाहनों का आवागमन यहां से एक माह के लिये शुरू कर दिया जायेगा। इस दौरान यमुना में स्टीमर और बड़ी नावें चलाये जाने के वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti