यमुना पुल पर आज से आवागमन बंद

छह माह में पूरा होगा निर्माण

जिलाधिकारी ने जनमानस से धैर्य बनाये रखने की अपील की

मथुरा। आज मंगलवार सुबह से यमुना पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लगभग छह माह तक पुल पर निर्माण कार्य चलेगा। पूरा पुल नया बनाया जा रहा है। इस सब से यमुनापार क्षेत्र में रहने वाले लोग और उससे जुड़े तमाम गांव प्रभावित होंगे। काफी समय से यमुना पुल की जर्जर स्थिति से लोग और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। इसको देखते हुये पुल पर कल से निर्माण कार्य चालू हो जायेगा। वाहन चालक और स्कूल संचालक इससे काफी परेशान हैं, जबकि यमुनापार और उससे जुड़े गांव के लोगों को आवागमन बंद होने के कारण या तो नौकाओं के जरिये अथवा गोकुल बैराज पुल से होकर आना पड़ेगा। पुल का कार्य लगभग छह माह तक चलेगा। आज इस संबंध में पूछे जाने पर मथुरा के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कल से निर्माण कार्य शुरू होने के चलते आवागमन बंद रहेगा। संभावना है कि छह माह में निर्माण पूरा होगा। उन्होंने जनता से धैर्य बनाये रखने की अपील की है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti