यमुना प्रदूषण मुक्त नहीं हुई तो ब्रज का अस्तित्व खतरे में- राम पुरोहित

राम पुरोहित ब्लॉक संयोजक राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच

गोवर्धन। केन्द्र सरकार यमुना रक्षा के लिए कड़ा कानून बनाये। अगर सरकार ने यमुना को प्रदूषण मुक्त नहीं किया तो ब्रज का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। पौराणिक एवं पर्यटन की दृष्टि से मां यमुना का शुद्धीकरण आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मथुरा में मां यमुना की रक्षा का वायदा किया था, उस पर अमल करें। मां यमुना की आवाज को बुलंद करने के लिए राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच तैयार है। जल्द ही यमुना भक्त एकजुट होकर आगामी कार्यक्रम की रणनीति तय करेंगे। यह बात राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के संयोजक राम पुरोहित ने कही। राम पुरोहित ने कहा कि परम पूज्य पंकज बाबा के सानिध्य में कई वर्ष से मां यमुना के शुद्धीकरण के लिए संकल्पित हैं। केन्द्र में नई सरकार के साथ मां यमुना की रक्षा की आशा है। आज केन्द्र में गंगा जी को लेकर पुनरोद्धार योजना के तहत अलग मंत्रालय दिया गया है। लेकिन यमुना जी को हरियाणा के हथिनी कुंड पर ही कैद कर लिया गया है। ब्रज में यमुना जी प्रदूषित हैं। गंदे नाले, फैक्ट्रियां व कल कारखाने यमुना जी के लिए दुश्मन साबित हो रहे हैं। सरकार को कड़ा कानून बनाकर यमुना रक्षा के लिए पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि यमुना का शुद्धीकरण अवश्य होगा। इसके लिए राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच की ओर से सांसद हेमा मालिनी को पत्र सोंपा जाएगा। मां यमुना की आवाज एवं जागरूकता के लिए हजारों की संख्या में भक्त एकजुट हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से मां यमुना के शुद्धीकरण के लिए प्रत्येक गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई जा रही है। वे गिरिराज जी की सैकड़ों भक्तों के साथ 21 परिक्रमा पूर्ण कर चुके हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login