यमुना भक्तों की पदयात्रा हुई शुरू

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के आशीर्वाद एवं परम सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं  भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में यमुना को अविरल एवं निर्मल बनाने तथा हथिनी कुण्ड से माॅ यमुना को मुक्त कराने हेतु हजारों जनसैलाब के साथ सड़क पर उतर चुका है। पहले दिन यानि 12 मार्च को दशहरा ग्राउण्ड बल्लभगढ़ से यमुना रक्षक दल की पदयात्रा शुरू हुई जिसका पहला पड़ाव वाटा चैक रहा तथा दूसरे दिन यानि आज 13 मार्च को यह पदयात्रा वाटा चैक से दोपहर 12 बजे शुरू हुई जिसका पड़ाव बड़कल रहा। हजारों यमुना भक्त एवं हजारों की संख्या में किसान सड़क पर उतरे तो यमुना भक्तों एवं किसानों की लम्बी कतार लग गयी। चारों तरफ यमुना मैया के जयकारे लगने लगे। सरकार को यमुना भक्तों की इस विशाल पदयात्रा से घबरा रही है। वहीं चंडीगढ़ में यमुना रक्षक दल द्वारा निकल रही इस पदयात्रा को लेकर मुख्यमंत्रियों की लगातार बैठक चल रही है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि वह हथिनी कुण्ड से पानी छोड़े तथ यमुना में गिर रहे गंदे सीवर बंद हो। कल दशहरा ग्राउण्ड में यमुना रक्षक दल की इस पदयात्रा को इनेलो की तरफ से समर्थन मिला। हाईवे पर हजारों की संख्या में यमुना भक्त एवं किसान तथा सैकड़ो टैक्टर तथा गाडि़यों लगातार यात्रा के साथ है। आम आदमी पार्टी के आभास चंदेला ने कहा कि जिले के जिले के भू-जल स्तर सुधारने के लिए यमुना को स्वच्छ जल होना बहुत जरूरी है। वर्तमान में जिले के लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं अगर यमुना में पर्याप्त जल हो तो जिले में पानी की कमी नहीं होगी। वहीं जिला वासियों ने इस पदयात्रा को अपना समर्थन दिया तथा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुये। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान ने कहा कि प्रदूषित हो रही यमुना के कारण किसानों को फसलों पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव एवं  राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि सरकार यमुना की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, और उन्होने सरकार से मांग करते हुये कहा कि सरकार को गंगा मन्त्रालय के साथ माँ यमुना का नाम जोड़कर गंगा-यमुना मन्त्रालय बनाया जाये।  मथुरा-वृन्दावन में यमुना का अस्तित्व समाप्त हो गया है। दिल्ली की गंदगी सीधे तौर पर यमुनंा में आ रही है। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना में गिर रहे नालों की वजह से किसानों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। जिससे अनेकों बीमारियां तथा फल- सब्जियां एवं फसलें नष्ट हो रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र दुबे एवं प्रदेश महासचिव जन्ट सिंह यादव ने भी माँ यमुना को हथिनी कुण्ड से छोड़ने की मांग की। इस यात्रा में संरक्षक के रूप में स्वामी स्वतन्त्रतानन्द सरस्वती एवं नारायण स्वामी ने की। वहीं आज पूर्वांचल सभा के लोगों ने इस पत्रयात्रा को समर्थन दिया एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। पदयात्रा की व्यवस्था में ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, कुँवर सिंह, प्रदेश सचिव हरिशंकर शास़्त्री, प्रवीण चैधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद वर्मा युवा महामंत्री विवेक शर्मा ने की। प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, जिला महासचिव गौरव शर्मा, डोरीलाल वर्मा, हुकुम सिंह राणा, बांकेविहारी, राष्ट्रीय सचिव सीता अग्रवाल, प्रदेश महासचिव आशीश गोस्वामी, प्रणय शर्मा, ललित गौतम, राहुल चैधरी, कार्तिक अरोड़ा, दिनेश चैधरी, चंकी चैधरी, राहुल चैहान, वीरेन्द्र प्रधान, हरि सिंह, सहित दर्जन भर पदाधिकरी उपस्थित थे। 

कल दिनांक 14 मार्च को श्री श्री रविशंकर एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी भी यमुना रक्षक दल के साथ पदयात्रा करेंगी।

आर्ट  आॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी एवं मथुरा सांसद हेमा मालिनी जी कल दिनांक 14 मार्च को यानि यमुना रक्षक दल के तीसरे पड़ाव से यमुना रक्षक दल के साथ पदयात्रा करेंगी। श्री श्री रविशंकर जी पूर्व में ही यमुना रक्षक दल के इस आन्दोलन को अपना पूर्ण समर्थन दे चुके हैं और उन्होने कहा है कि मैं यमुना रक्षक दल के साथ हूँ और इस पदयात्रा में भी शामिल होऊंगा। वहीं मथुरा सांसद हेमा मालिनी भी 14 मार्च को इस पदयात्रा में शामिल होंगी। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti