यमुना भक्तों ने रखी सांसद हेमा मालिनी से यमुना प्राधिकरण बनाने की मांग

यमुना भक्त सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात के दौरान

मथुरा। मथुरा की वर्तमान सांसद हेमा मालिनी से यमुना रक्षक दल का शिष्ट मण्डल मिला तथा उनसे गंगा प्राधिकरण के साथ यमुना प्राधिकरण की मांग रखते हुये यमुना की सफाई की बात कही एवं सरकार से हथिनी कुण्ड (हरियाणा) से जल छोड़ने की बात कही। सांसद जी ने कहा कि ‘‘ मैं प्रधानमंत्री के समक्ष यमुना मुद्दे की बात अवश्य रखूँगी। आप प्रधानमंत्री के नाम पर एक पत्र लिखे वर्तमान सरकार आप की बात अवश्य सुनेगी‘‘ इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव. रमेश सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रचारर सचिव विष्णुप्रिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मुकेश शर्मा, उपेन्द्र यादव, गोपाल कुमार आदि उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login