यमुना भक्तों से मिलने पहुॅचे सांसद जयंत चैधरी

 मथुरा गउघाट स्थित गिर्राज जी की बगीची पर सोमवार सुबह 11 बजे यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों व यमुना भक्तों से मिलने के लिये सांसद जयन्त चैधरी पहुॅचे। जयन्त चैधरी के आते ही  गउघाट जो यमुना को लायेगा वही लोकसभा में जायेगा के नारे से गूॅज उठा। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास व अन्य यमुना भक्तों द्वारा  सांसद जयन्त चैधरी का माल्यार्पण व पटुका पहना कर स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होने यमुना भक्तों के साथ गउघाट पर चल रहे सफाई कार्य का अवलोकन किया और चल रहे सफाई अभियान की प्रसंशा करते हुये उन्होने यमुना रक्षक दल के इस प्रयास को सराहा। संत जयकृष्ण दास द्वारा उनको यमुना की वर्तमान वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया और कहा कि यमुना ब्रज में आस्था का केन्द्रबिन्दु होने के साथ - साथ यहां पेयजल आपूर्ति व कृषि में सिंचाई का मुख्य साधन है परन्तु उसमें बह रहे विषैले जल के कारण आस्था को ठेस पहुॅचने के साथ-साथ कृषि व मानव स्वास्थ को हानि पहुॅच रही है। यमुना के विषैले जल के कारण ब्रज क्षेत्र में कैंसर जैसे सैकड़ो असाध्य रोग अपने पैर जमा चुके है। राष्टिय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यमुना भक्त अपना  मन बना चुके है कि अब वह उसी प्रत्याशी का चयन करेगें जो यमुना व ब्रज की विरासतों की रक्षा के लिये संकल्प बद्ध हो कार्य करेगा। यमुना रक्षक दल व सभी यमुना भक्त आपसे उम्मीद रखतें है कि आप यमुना व यहां की विरासतों की रक्षा के लिये कार्य करेगें साथ- साथ यमुना रक्षक दल आपसे अपील भी करता है कि यमुना हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने, समानान्तर निर्माण व ब्रज की विरासतों की रक्षा के लिये आप कार्य करें। सांसद जयन्त चैधरी ने कहा कि यमुना ब्रज की पहचान है वो यहां के ब्रजवासियों, किसानों और ब्रज में आने वाले करोड़ो श्रद्धालुओं के लिये विशेष महत्व रखती है। हम यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये प्रयत्नशील है एवं यमुना को शुद्ध कराने में हम अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगा देगें। हमने यमुना का मुद्दा लोकसभा में भी कई बार उठाया है यमुना को मुक्त एवं शुद्ध कराने में हमें ब्रजवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होने इस बात पर भी जोर दिया कि यमुना नदी के लिये राष्टिय प्राधिकरण बनाने की आवश्यकता है और  उस प्राधिकरण को जल बंटवारे का भी अधिकार होना चाहिये तभी यमुना की स्थिति बदल सकती है। हमें यमुना को भी गंगा की तरह महत्व देते हुये उसकी शुद्धता के लिये कार्य करना होगा इसके लिये हमें ब्रजवासियों के सहयोग की आवश्यकता है।

यमुना रक्षक दल के राष्टिय उपाध्यक्ष राकेश यादव व राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार ने कहा कि ब्रज में पल- पल मरती कालिन्दी की दुर्दशा देख सभी ब्रजवासी आहत है और ब्रज मे अब ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो ब्रज की धरोहरों की रक्षा कर उसे सहेज कर रख सके यमुना का मुद्दा इन चुनावों मे सबसे से प्रमुख है और इसके  कार्य करने करने वाले प्रतितिधी चयनित हो लोकसभा में जाये।

यमुना रक्षक दल के राष्टिय संगठन मंत्री रमेश सिसौदिया व राष्टिय तकनीकी सलाहकार डी.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि यमुना का जल में अरबो वैक्टिरिया पनप रहे है यमुना जल पान व स्नान करना तो दूर छूने योग्य भी नहीं रहा है। यमुना के जल के कारण ब्रज के तटवर्ती इलाकों का भूमिगत जल व उसके दुष्प्राभावों के आंकड़े चैकाने वाले आज प्रत्येक ब्रजवासी वर्तमान स्थिति निजाद पाना चाहता है और इसके लिये ऐसा प्रतिनिधि का चयन कर उसे लोक सभा भेजना चाहता है जो इन समस्याओं का समाधान कर सके।

ठस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टिय सचिव आर. पी सिंह, सोहन लाल आचार्य, नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष महेन्द्र राजपूत, नगर महामंत्री शरद वर्मा नगर प्रभारी त्रिलोकी व्यास,  नगर सचिप डाॅ. सुनील अग्रवाल, हिन्दुजागरण मंच के जिलाध्यक्ष पंकज पंडित, पवन जी कटाई वाले, महन्त राधाचरण दास, एडवोकेट गंगे गुरू अनिल चतुर्वेदी, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, मदन व्यास, राजू पेन्टर, बब्बू पंडित, शरद व्यास, राकेश शर्मा, सत्या चचे,   भोला पंडित दुर्गी चाचा, आदि उपस्थित थे। 

यमुना रक्षक दल आज से करेगा मतदाताओं को जागरूक

विरक्त संत रमेश बाबा, गुरू शरणानन्द जी महाराज व संत विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य मे यमुना रक्षक दल द्वारा घाटों पर सफाई कार्य निरन्तर जारी है। संदीप अग्रवाल द्वारा सोमवार को जेसीबी व टेक्टर चलवाये गये। मंगलवार 1 अप्रैल से यमुना रक्षक दल गांव- गांव जाके मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा। यमुना रक्षक दल द्वारा सभी ब्रजवासियों से अपील की जायेगी की वो ब्रजविरासतों की रक्षा व यमुना के लिये कार्य कर सके ऐसे प्रतिनिधी को चुन लोकसभा में भेजे। मतदाताओं को यमुना जल से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करा उन्हे सचेत किया जायेगा। मंगलवार को यमुना रक्षक दल द्वारा अकबर पुर , तरौली, सेनवा, नौगांव आदि गांव में जाके लोगो को जागृत किया जायेगा। 

 

 

 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti