मथुरा। काष्र्णिगुरू शरणानन्द महाराज के सानिध्य में यमुना पूजन, चुनरी मनोरथ एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम 19 नबम्बर को गोकुल रमणरेती में आयोजित होगा।
यमुना पूजन, चुरनी मनोरथ एवं छप्पन भोग के इस भव्य कार्यक्रम को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही है। मंच से लेकर पण्डाल, द्वार से लेकर भीतर हर किसी की विशेष सज्जा की जा रही है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये राष्टीय स्तर के कलाकारों आमन्त्रित किया गया है। जो अपनी प्रतिभाओं से सभी को मंत्रमुग्ध करेगें। इस कार्यक्रम यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल अपने पूरे परिवार एवं कुटुम्बी जनों के साथ उपस्थित रहेगें। कार्यक्रम में देश ही बल्कि विदेश से भी विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भाग लेगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये देश के विभिन्न समाजसेवी, राजनेता, अधिकारीयों को आमन्त्रित किया गया है। यमुना पूजन, चुनरी मनोरथ एवं छप्पन भोग का यह कार्यक्रम अद्भुत एवं अविस्मरीणय होने होगा इस कार्यक्रम में इस्कान के भक्तों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की एक झलक प्रस्तुत की जायेगी।





