यमुना मिशन की पहल लाई रंग दिल्ली में 49 किमी. साफ होगी यमुना

यमुना मिशन के प्रयास अब रंग लाने लगे है। पूर्व में यमुना मिशन द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के पास भेजी गई फाइल में मिशन द्वारा यमुना को साफ करने की बात कही गई थी। इसी के चलते सरकार ने छह सदस्यीय सतिति बनाने का निर्णय लिया है। केन्द्रीय जल संसाधन सचिव की अध्यक्षता वाली यह समिति सितम्बर के अन्त तक रिर्पोट सौंपकर यह बतायेगी कि यमुना को निर्मल कैसे बनाया जाये। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में बुधवार को हुयी शीर्ष स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती,  केन्द्रीय परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल उपस्थित रहे। 

बैठक के बाद एम वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से वार्ता करते हुये बताया कि दिल्ली तथा उसके आसपास 49 किमी. यमुना की लम्बाई में निर्मल बनाने के लिये छह सदस्यीय समिति का गठन का फैसला किया गया है। यमुना को निर्मल बनाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार करके अपनी रिर्पोट सौंपेगी।

यमुना की सफाई के लिये सरकार एक विशेष संस्था बनाने पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा केन्द्र सरकार, दिल्ली सरकार व डीडीए अपने क्षेत्र में यमुना के लिये किये जाने वाले कार्यो के सम्बन्ध में समन्वय स्थापित कर रहे है। बैठक में अरविन्द केजरीवाल ने सुझाव दिया कि यमुना की सफाई का कार्य  बिना किसी धनराशि के खर्च किये किया जा सकता है। इससे राजस्व की प्राप्ति भी होगी। उन्होने कहा कि 27 किमी में यमुना की जमीन दिल्ली सरकार के पास तथा बाकी की जमीन डीडीए के पास है दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र की जमीन से सरकार अतिक्रमण हटाने का जिम्मेदारी लेती है।

छह सदस्यीय समिति में शहरी विकास, जल संसाधन, परिवहन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिवों के साथ साथ दिल्ली सरकार के अधिकारी भी सम्मिलित रहेगें। समिति सितम्बर के अन्त तक रिर्पोट सौैंपेगी उसके बाद केन्द्र तथा दिल्ली सरकार उस पर फैसला लेगें।

-यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण एवं सफाई कर दिया संदेश

दिनांक 28 अगस्त शुक्रवार को यमुना मिशन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने शहर में वृक्षारोपण किया तथा इसी के साथ सड़क पर झाडू लगा समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। पं. अनिल शर्मा ने देश की प्रगति के लिये हरियाली और स्वच्छता दोनो को महत्वपूर्ण बताया। यमुना मिशन के वाॅलिन्टियररों द्वारा सैकड़ो वृक्ष लगाये साथ ही गन्दगी साफ कर समाज में स्वच्छ ब्रज, स्वच्छ देश का संदेश दिया गया।

इस दौरान लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, आशिष शर्मा, भोला पंडित, बलराम शर्मा, राकेश पंडित, पंकज, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, शान्ती,े आदि उपस्थित रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti