यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया तीज का त्यौहार

हरियाली तीज के अवसर पर यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर मनाया तीज का त्यौहार 

देश में, ब्रज में सभी जगह हरियाली व्याप्त हो अधिकाधिक वृक्षारोपण का संदेश जन जन तक पहुॅचे इस उद्देश्य के साथ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाली तीज पर वृक्षारोपण कर पर्व को मनाया। भरतपुर से पधारे श्री बालयोगी स्वामी वैष्णव मलूकदास जी महराज ने कहा कि वर्तमान में वृक्षो की होती कमी के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड रहा है। ग्लोबल वार्मिग जैसी समस्यायें विश्व के सामने आ रही है जिसका एक ही समाधान है और वह है अधिक से अधिक वृक्षो का रोपण। 

स्वामी हरदेवानन्द जी ने कहा कि यमुना मिशन का लक्ष्य ब्रज क्षेत्र को पुनः 5 हजार वर्ष पूर्व की हरियाली और पुरातन छटा से युक्त बनाना है जिसके लिये यमुना मिशन लगातार कार्य कर रहा है। जिसमें वर्तमान में चल रहे चक्रतीर्थ घाट, सरस्वती कुण्ड और मोक्ष धाम से स्वामी घाट तक की सड़क का उन्होने जिक्र किया। 

हरदीप सिंह, नीतू बाई (पार्षद), मुकेश ठाकुर ने कहा कि ब्रज को आज यमुना मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यो की सख्त आवश्यकता है जिससे ब्रज ही नहीं अपितु पूरे देश में हरियाली, स्वच्छता आदि आयेगी।

इस अवसर पर विनोद खण्डेलवाल, जोरवार कौशिक, वकील, लख्की, आदि उपस्थित रहें 

 

 यमुना मिशन के से जुड़ रहे विभिन्न क्षेत्रों के लोग

यमुना मिशन द्वारा चलाये जा रहे अभियान से अब देश भर से लोग जुड़ रहे है। यमुना मिशन द्वारा यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिये किये जा रहे प्रयासों में अब सहयोग के हाथ बढने लगे है। यमुना की स्वच्छता के साथ साथ यमुना मिशन द्वारा घाटों की सफाई जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, कुण्डो का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण एवं वृक्षारोपण के कार्य में यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं की संख्या दिनों दिन बढती जा रही है। यमुना मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अब तक 11000 से अधिक लाइक मिल चुके है जो प्रतिदिन 600 से 700 लाइक्स की गति से बढ रहे है। इसके साथ साथ वाट्सअप और अन्य शोशल मिडिया साइट्स पर यमुना मिशन वायरल होता जा रहा है। रिचा शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना मिशन की सोशल मिडिया टीम मथुरा, दिल्ली और मुम्बई में बैठ कर यमुना मिशन के उद्देश्यों को लोगो तक पहुॅचा रही है जिसकों लोगो द्वारा सराहा जा रहा है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सूफियाना अंदाज में कृष्ण भजन गाते थे विनोद अग्रवाल

  1. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

  1. वकील के आॅफिस से चोरी




Mediabharti