यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने की गुरू शरणानन्द जी महाराज की शंखनाद महाआरती

ब्रज चैरासी कोस में चल रही काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महराज की ब्रजयात्रा सोमवार को अपने पड़ाव मांट ग्राम पहुॅची। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने ब्रज यात्रा में पहुॅच कर यात्रा में सेवा कार्य कार्य किया। यमुना मिशन द्वारा एकादशी के पर्व पर ब्रजयात्रियों को फलाहारी सामग्री वितरित की गई। संाय 7 बजे यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूज्य संत काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज की दिव्य शंखनाद महाआरती की गई। जिसमें यमुना मिशन के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुरू की आरती का विशेष महत्व है गुरू स्वयं ईश्वर का स्वरूप है एवं उनके आशीर्वाद से सभी कार्यो की सिद्धी होती है इस भाव के साथ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना शुद्धि के पावन उद्देश्य के लिये गुरू की महाशंखनाद आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात् यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरू शरणानन्द जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर यमुना मिशन के कार्यो से अवगत काराया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि गायों की रक्षा एवं ब्रज में लोगो को पुनः गौ पालन के लिये प्रेरित करने हेतु यमुना मिशन के प्रायोजन में स्वामी नारायण बाबा के सानिध्य में गौरक्षा ब्रज यात्रा निकाली गई है जिसकी व्यवस्था यमुना मिशन देख रहा है। 

गुरू शरणानन्द जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुये कहा कि यमुना मिशन बहुत सुन्दर उद्देश्यों को लेकर आगे बढ रहा है। ईश्वर आप सभी को आपके इन पावन उद्देश्यों में अवश्य सफल करेगा।

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यकर्ता गौरक्षा ब्रजयात्रा के पडाव पर पहुॅच गौ माता की दिव्य शंखनाद आरती करेगंे। 

इस अवसर पर यमुना मिशन के गीता शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, डाॅ जय श्री राम, मोनू पंडित, गोविन्दा, बिल्ला खान, मनीष राज आदि उपस्थित रहें। 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti