यमुना मिशन यमुना की शुद्धता, हरियाली, और सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिये कटिबद्ध है। इसका उदाहरण विगत कई माह से कृष्ण गंगा घाट, गउघाट, चक्रतीर्थ घाट, सरस्वती कुण्ड, के साथ साथ 30 फुटा रोड, गोवर्धन के कुण्डो तथा गोकुल में निरन्तर यमुना मिशन के नेतृत्व चल रहा कार्य है। जहाॅ यमुना मिशन द्वारा कराये गये कार्यो से स्थिति बदलती जा रही है। अब वह कुण्ड, सरोवर, घाट सुन्दर दिखने लगे है। दिनांक 29 सितम्बर मंगलवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने कृष्णगंगा घाट घाट के पास मथुरा परिक्रमा मार्ग पर सफाई की।
यमुना मिशन के सूर्यभान गोयल जी ने कहा कि अपने घर को साफ स्वच्छ रखना जैसे हमारी जिम्मेदारी है ऐसे ही अपने मौहल्ले अपने जिले और देश को स्वच्छ बनाने का जिम्मा भी हमारा है और इसकी शुरूआत हमें अपने ओर पास के वातावरण को स्वच्छ रखकर करनी होगी।
यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा मिशन ब्रज के साथ साथ पूरे देश में हरियाली लाना, यमूुना को स्वच्छ करना और अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा करना है और इसके लिये हम कटिबद्ध है।
इस दौरान यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, बलराम, गोविन्दा ठाकुर, गोपाल, पंकज कौशिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ़





