यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने आज वृन्दावन क्षेत्र में जनसंपर्क किया जहाॅ उन्होने लोगो से यमुना मिशन के संकल्प पत्र भरा वृक्षारोपण, यमुना की रक्षा एवं सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसी के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना मिशन के आधिकारिक फेसबुक पेज को भी लाइक कराया गया।
रिचा शर्मा एवं राजेश तिवारी ने जानकारी देते हुये बताया कि लोगो में यमुना मिशन को लेकर काफी उत्साह है लोग यमुना, पर्यावरण के प्रति सचेत हो रहे है। लोगो में पर्यावरण, यमुना, एवं अपनी सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा के लिये जाग्रत करना आवश्यक है एवं वह यमुना मिशन कर रहा है।
इस अवसर पर लपूटी पंडित, मुकेश ठाकुर, मीरा गोस्वामी, महेश पंडित, मोनू पंडित, बलराम शर्मा, गोपाल पंडित आदि लोग उपस्थित रहे।





